फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmers angry over not getting seeds, create ruckus

Deoria News: बीज नहीं मिलने पर किसान आक्रोशित, किया हंगामा

Sun, 24 Nov 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 24 Nov 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over not getting seeds, create ruckus
मईल। भागलपुर ब्लॉक के राजकीय कृषि गोदाम पर किसानों को शनिवार को बीज नहीं मिलने पर हंगामा किया। बीज नहीं मिलने पर निराश होकर घर वापस आ गए।
विज्ञापन

भागलपुर ब्लॉक का राजकीय कृषि गोदाम बरठा लाला गांव के पास स्थित है। लगभग 10 दिनों बाद गेहूं का बीज आया था। कई दिनों से किसान बीज के लिए चक्कर लगा रहे थे।
बीज आने की सूचना पर सुबह चार बजे से किसान लाइन लगा कर खड़े थे। किसानों की संख्या 400 तक थी। गोदाम के कर्मचारी दरवाजा बंद कर खिड़की के रास्ते किसानों का आधार कार्ड जमा करने लगे।
विज्ञापन

कुछ किसानों का आधार कार्ड लेकर बन्द कर दिया। कुछ ही किसानों को बीज मिल पाया। 12 बजे तक अधिकांश किसान बीज मिलने के आशा में जमे रहे। जब बीज नहीं मिला तो हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान यशबीर सिंह, रामप्रताप, दिनेश यादव, चन्द्रशेखर प्रसाद, सत्यप्रकाश मिश्र, नागेंद्र, शैलेन्द्र उपाध्याय, हरेराम आदि कहना है कि सुबह चार बजे से ही बीज के लिए लाइन लगा कर खड़े थे लेकिन बीज नहीं मिला। दुकानों पर बीज 40 किलो का 1600-से 1700 रुपये में मिल रहा है। जबकि सरकारी कृषि गोदाम पर 920 रुपये में मिल रहा है। जिससे गोदामों पर काफी भीड़ किसानों की हो रही है। इस संबंध में कृषि गोदाम प्रभारी हिन्द लाल ने बताया कि मात्र 100 बोरी बीज आया था, जो किसान लाइन में खड़े थे उन्हें वितरण किया गया। भीड़ किसानों की अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed