फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmer riding a scooter hit by four vehicles, dies

Deoria News: स्कूटी सवार किसान को चार वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 19 Jul 2024 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmer riding a scooter hit by four vehicles, dies
रामभागवत की फाइल फोटो
रुद्रपुर। गृहस्थी का सामान खरीद कर घर लौट रहे एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह स्कूटी से रुद्रपुर से पिड़रा मार्ग पर जा रहे थे।परसौना गांव के मोड़ के निकट एक वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन हादसे में किसी सरकार विभाग के वाहन से टक्कर लगने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पिड़री गांव निवासी रामभागवत निषाद (51) खेती करते थे। परिजनों के अनुसार वह बृहस्पतिवार की सुबह गांव से रुद्रपुर गृहस्थी का सामान लेने गए थे। उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। परसौना गांव के समीप एक वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी सवार किसान उछल कर सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। राहगीर घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत बताया। इसकी सूचना पहुंचते ही ग्रामीणों की अस्पताल में भीड़ लग गई। पत्नी राबड़ी देवी शव से लिपट कर रोने लगीं। बच्चे श्यामसुंदर, माया, प्रियंका, रूबी और श्याम का रो रोकर बुरा हाल था। प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार पांडेय ने कहा कि शव पीएम कराने को भेजा जा रहा। हादसे में शामिल वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed