फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmer going to see crop died due to electric shock

Deoria News: फसल देखने जा रहे किसान की करंट से मौत

Sun, 06 Aug 2023 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Farmer going to see crop died due to electric shock
  उमेश सिंह ग्राम रामपुर अवस्थी फ़ाइल फोटो
रामपुर अवस्थी गांव का मामला, बिजली निगम की लापरवाही उजागर हुई
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर अवस्थी गांव में रविवार सुबह करंट से एक किसान की मौत हो गई। वह साइकिल से खेत में लगी फसल देखने जा रहे थे तभी टूटे एल टी तार की चपेट में आ गए। इसकी जानकारी पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर एसडीएम सदर, नायब तहसीलदार व लेखपाल गांव पहुंच घटना की जानकारी ली। जांच में बिजली निगम की लापरवाही उजागर हुई है। अधिकारियों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की बात कही है।






तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर अवस्थी गांव निवासी उमेश सिंह (65) घर रहकर खेती-किसानी करते है। रविवार की सुबह वह साइकिल से खेत में लगी धान की फसल देखने जा रहे थे। तभी गांव के पश्चिम दिशा में चकरोड पर पहले से टूट कर गिरे एल टी तार उनके साइकिल में उलझ गया। जिससे वह करंट से झुलस गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों शव से लिपट चीखने-चिल्लाने लगे। क्षेत्रीय विधायक के सूचना पर एसडीएम सदर, नायब तहसीलदार व लेखपाल गांव पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि तार टूटने की जानकारी विद्युत निगम के जिम्मेदार अधिकारी को दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद टूटे तार में करंट दे दिया गया। शिकायत पर एसडीएम ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की बात कही है। एसडीएम सदर ने कहा कि एल टी तार के करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हुई है। जांच में बिजली विभाग की लापरवाही उजागर हुई है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी। साथ ही मृतक परिवार को आपदा सहयोग राशि जल्द मुहैया करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed