फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmer dies of burns due to fire in wheat stalk

Deoria News: गेहूं की डंठल में लगी आग से झुलसकर किसान की मौत

Mon, 22 Apr 2024 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies of burns due to fire in wheat stalk
- भलुअनी थाना क्षेत्र के टेकनपुरा में हुई घटना, खेत की पगडंडी से होकर जा रहे थे घर तभी हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/भलुअनी। भलुअनी थाना क्षेत्र के टेकनपुरा में आग से झुलस कर एक किसान की मौत हो गई। शनिवार को वह खेत की पगडंडी से होकर घर जा रहा था। उसी दौरान खेत में जल रहे डंठल की आग की चपेट में आ गए, जिससे मौत हो गई।
क्षेत्र के टेकनपुरा में शनिवार को गेहूं की फसल कटने के बाद खेत में बचे डंठल में आग लग गई थी। पछुआ हवा के बीच गेहूं का डंठल धू-धू कर जल रहा था। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान खेत की पगडंडी से होकर घर जा रहे टेकनपुरा निवासी रामजियावन (65) पुत्र कतवारू आग की लपट से घिर गए और गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

परिजन उन्हें ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी राजकुमारी व बेटी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। गेहूं की डंठल में आग लगी थी, उसी दौरान वह पगडंडी से जा रहे थे, जिससे आग की लपट में झुलस गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed