फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   farewell party of out going dm

निवर्तमान डीएम अमित किशोर को दी गई विदाई

Fri, 12 Mar 2021 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
farewell party of out going dm
निवर्तमान डीएम अमित किशोर को दी गई विदाई
विज्ञापन

देवरिया। राजस्व व विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को विकास भवन के गांधी सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने निवर्तमान डीएम अमित किशोर की भावभीनी विदाई दी। उन्हें माला पहनाया गया और बुके दिया तथा नवागत डीएम, एसपी व सीडीओ ने स्मृति चिह्न भेंट किया।

निवर्तमान डीएम ने कहा कि यहां मिला प्रेम सदैव यादगार रहेगा, इसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। मेरी जगह आए डीएम आशुतोष निरंजन कर्मठ, अनुभवी एवं व्यापक दृष्टिकोण के अधिकारी है। इनकी कर्मठता से जनपद में विकास के कार्य और गति मिलेगी। डीएम ने कहा कि शासकीय परंपरा एवं कर्तव्य है कि स्थानांतरण उपरांत कृत्यों के सम्मान के लिए भावभीनी विदाई दी जाती है। एसपी डॉ. श्रीपति ने कहा कि उनमें कार्य करने की खास पद्धति है। उन्होंने अपने स्मरणों को याद करते हुए कहा कि उनमें असाधारण प्रतिभा है। कार्य करने का अलौकिक उत्साह है। सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि दो साल में बहुत कुछ सीखने को मिला, उनकी लोगों तक पहुंच लाजवाब है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव ने कहा कि जनपद में मुझे निवर्तमान डीएम से काफी कुछ सीखने को मिला। समारोह में नवागत डीएम की धर्मपत्नी डॉ. नेहा सिंह, स्थानांतरित डीएम के पिता मुरलीधर मिश्र, डीएम अमित की धर्मपत्नी प्रतिमा किशोर, सीडीओ की धर्मपत्नी डॉ. तनुषा जीएन, एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला, सीआरओ अमृत लाल बिंद, एएसपी राजेश सोनकर, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, रुद्रपुर संजीव कुमार उपाध्याय, सलेमपुर ओमप्रकाश, भाटपाररानी ध्रुव शुक्ला, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय, पीडी संजय पांडेय, डीडीओ श्रवण कुमार राय, डीपीआरओ आनंद प्रकाश, सीएमएस एएम वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज आदि मौजूद रहे। संचालन एडीएम प्रशासन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed