फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Family members refused to cremate the dead body, raised slogans against the police

Deoria News: घरवालों ने शव का दाह संस्कार करने से किया इंकार, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

Sat, 25 Nov 2023 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Family members refused to cremate the dead body, raised slogans against the police
तरकुलवा जलुआ गांव में किसान की हत्या का मामला, लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई
विज्ञापन

-पुलिस के समझाने पर माने परिजन, सुबह करेंगे अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। तरकुलवा जलुआ गांव में पीटकर राजेंद्र यादव की हत्या पट्टीदारों ने कर दी थी। शनिवार देर शाम शव दरवाजे पर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन व ग्रामीण उग्र हो गए और अंतिम संस्कार करने मना कर दिए। लोगों ने आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। समझाने-बुझाने के बाद रविवार को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए लोग तैयार हुए।


तरकुलवा थाना क्षेत्र के जलुआ गांव में मामूली विवाद को लेकर शुक्रवार रात पट्टीदारों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर किसान राजेंद्र यादव (55) की हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर शाम शव दरवाजे पर पहुंचा। इसके बाद घटना से नाराज परिजन व ग्रामीण दाह संस्कार करने से मना दिए और आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस के पहुंचने पर लोग नारेबाजी करने लगे। दो घंटे तक पुलिस और घरवालों के बीच वार्ता हुई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से घटना हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि रविवार को घरवाले शव का दाह संस्कार करेंगे। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed