{"_id":"693efdd4e2dfa0c5af065359","slug":"family-members-beat-up-a-young-man-who-had-come-to-meet-his-girlfriend-deoria-news-c-208-1-deo1010-170080-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पीटा
Sun, 14 Dec 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। शनिवार की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। किसी ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का पड़ोस के गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
युवती ने शनिवार रात को युवक को मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। आधी रात में युवक उससे मिलने घर चला गया। इसकी आहट लगने पर युवती के परिजन जग गए और युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़कर लिया और उसकी धुनाई कर दी।
युवक के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।