फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fake salt business was running in the village for three years

Deoria News: तीन साल से गांव में चला रहा था नकली नमक का धंधा

Sun, 22 Sep 2024 06:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 22 Sep 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Fake salt business was running in the village for three years
सलेमपुर। ठाकुर गौरी गांव के रामप्यारे गुप्ता तीन साल पहले अपने गांव में नकली नमक का कारोबार शुरू किया था। घर के अंदर कच्चे नमक को टाटा के रैपर में सील कर आजमगढ़, बलिया, वाराणसी समेत कई जिलों को भेजता था। नमक की गुणवत्ता व कम वजन जान किसी उपभोक्ता ने तीन महीना पहले टाटा कंपनी को शिकायत किया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कंपनी के टाटा कंज्यूमर प्रोजेक्ट लिमिटेड के मार्केटिंग मैनेजर रिशु मिश्रा जांच करने पहुंचे तो उसका भंडाफोड़ हुआ।
विज्ञापन

राम प्यारे गुप्ता की सोहनाग रोड में किराने की दुकान है। टाटा नमक होल सेल में उसे 17 रुपया में मिलता था। उसने अधिक धन कमाने के चक्कर में नकली टाटा नमक खुद तैयार कर कम रेट में दुकानदारों को देने का निर्णय लिया। इसके लिए वह अपने गांव ठाकुर गौरी को चुना। वह गोरखपुर से कच्चा नमक और रैपिंग मशीन खरीदकर कर लाया। घर पर ही टाटा रैपिंग वाली पालीथिन में भरकर मात्र 12 रुपया किलो ग्राहकों को देने लगा। इससे ग्राहकों पांच रुपये प्रतिकिलो जहां बचत होने लगा। माल तैयार करने में उसे केवल प्रतिशत लागत आती थी। नकली नमक कारोबार में उसे 60 फीसदी का मुनाफा आने लगा। पकड़े जाने के बाद नमक का नमूना कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर और पुलिस ने लिया है। हालांकि खाद्य निरीक्षक को इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

.....

नकली नमक से होता है ये रोग
सीएचसी के अधीक्षक डॉ.अतुल कुमार ने बताया कि आयोडिन युक्त नमक नहीं खाने कई तरह के रोग होतें हैं। घेंघा रोग, वजन में कमी, कमजोरी, धकावत, गले में सूजन आदि रोग होते हैं। इसीलिए ब्रांडेड कंपनी का नमक का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed