फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fake passport case caught again

Deoria News: फिर पकड़ा गया फर्जी पासपोर्ट का मामला

Fri, 08 May 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 08 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Fake passport case caught again
रुद्रपुर। एकौना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक और फर्जी पासपोर्ट का मामला उजागर हुआ। पत्नी की शिकायत पर पति का फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पांच दिन पहले पुलिस ने सरांव बुजुर्ग के पूर्व प्रधान सहित दो पर फर्जी पासपोर्ट की प्राथमिकी दर्ज की है। क्षेत्र में पिछले तीन साल में 16 से अधिक फर्जी पासपोर्ट के प्रकरण उजागर हो चुके हैं।
विज्ञापन

पूनम यादव पत्नी पवन यादव निवासी जगत माझा थाना एकौना ने एसपी को तो तहरीर देकर बताया कि वह वर्तमान में खोड़ाबारा में रहती है। उसके पति बैकांक में नौकरी करते है। महिला का आरोप है कि कुछ माह पहले पति ने मार पीटकर जेवर और कपड़े छीन लिए। इसके बाद वह मायके में रहती है। न्यायालय प्रधान परिवार न्यायाधीश देवरिया के यहां भरण-पोषण तथा दहेज उत्पीड़न का केस सिविल जज देवरिया के यहां चल रहा है। जब से केस की जानकारी हुई है वह फिर बैंकांक भागने की फिराक में पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश करके पति ने विराजमार सलेमपुर जिला देवरिया के नाम से दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया है। छल कपट,धोखाधड़ी, प्रशासन के साथ छल, कपट करके अपना पासपोर्ट जारी कराया है।

शुरुआती जांच में पुलिस ने मामला संदिग्ध पाए जाने पर पवन यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सीओ हरिराम यादव ने कहा कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed