{"_id":"6922044826630c43c205c244","slug":"fake-merchant-navy-appointment-letter-handed-over-after-taking-rs-15-lakh-deoria-news-c-208-1-deo1010-168544-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डेढ़ लाख लेकर थमा दिया मर्चेंट नेवी का फर्जी नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डेढ़ लाख लेकर थमा दिया मर्चेंट नेवी का फर्जी नियुक्ति पत्र
Sun, 23 Nov 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
एकौना। क्षेत्र के मांगा कोड़र गांव निवासी एक युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर बैदा गांव के तीन लोगों ने डेढ़ लाख रुपये लेकर मर्चेंट नेवी की नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर मुंबई भेज दिया। वहां जाने के बाद फर्जीवाड़े का पता चला। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों पर फर्जीवाड़ा की प्राथमिकी दर्ज की है।
मांगा कोड़र निवासी सुधीर उर्फ सन्नी यादव पुत्र राम दहिन यादव ने क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर को तहरीर देकर बताया कि बैंदा निवासी मनीष चौहान पुत्र शिव बिहारी चौहान ने मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के बदले में बैंक ट्रांसफर और ऑनलाइन के माध्यम से एक लाख 55 हजार रुपये ले लिए। बीते 25 सितंबर को एजेंट ने उन्हें एक नियुक्ति पत्र देकर मुंबई में आफिस जाकर ज्वाइन करने को कहा।
युवक दो अक्तूबर को मुंबई स्थित नोटिकल मरीन मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में पहुंचा तो नियुक्ति पत्र फर्जी निकला। इसके बाद वह घर लौट आया। इसके बाद सुधीर रुपये मांगने के लिए एजेंट मनीष चौहान के घर गया। आरोप है कि एजेंट ने उन्हें रुपये वापस नहीं किए और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
घटना में पुलिस ने आरोपी मनीष चौहान, उसके पिता शिव बिहारी चौहान और भाई दीपक चौहान पर प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ हरिराम यादव ने कहा कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।