{"_id":"631246f142bf044e83042be5","slug":"fair-price-shop-dealers-protested-deoria-news-gkp4491706109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदारों दिया धरना, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदारों दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डिलर एसोसिएशन के बैनर तले जनपद के कोटेदारो ने जिलापूर्ति कार्यालय पर द?
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेदारों दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
राशन की दुकान निरस्त करने व जिलाध्यक्ष से दुर्व्यवहार पर जताया विरोध
फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले डीएसओ कार्यालय पर की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले कोटेदारों ने संगठन जिलाध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार, दबाव में राशन की दुकानों को सस्पेंड व निरस्त करने के विरोध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में धरना दिया और नारेबाजी की। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
कोटेदारों ने कहा कि बैतालपुर के हाट निरीक्षक ने संगठन के जिलाध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार किया। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कहा कि राजनीतिक दबाव में जिले की निरस्त दो दर्जन दुकानों की फिर से जांच कराई जाए। सस्पेंड दुकानों को बहाल किया जाए। उच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2001 से 2015 तक का डोर-टू-डोर डिलीवरी कमीशन और भाड़ा बिल पर हस्ताक्षर करने के लिए पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिए जाएं।
बॉयोमेट्रिक वितरण करने के बाद समस्त अनाज बॉयोमेट्रिक मशीन में उपलब्ध है। सभी लोग अंगूठा लगाकर अनाज ले रहे हैं। ऐसी स्थिति में वितरण प्रमाणपत्र पर रोक लगाई जाए। मई और जून माह के कमीशन का भुगतान शीघ्र कराया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष विश्वजीत मणि, बांके बिहारी पांडेय, शिवमूर्ति सिंह, सुदर्शन कुमार गुड्डू, केशव सिंह, नंदलाल, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।