{"_id":"653eb20ff3e5a727ef01d4fa","slug":"facilities-will-increase-in-medical-college-arrangements-will-be-made-for-single-donor-plasma-tests-deoria-news-c-208-1-deo1001-11692-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेडिकल कॉलेज में बढ़ेगी सुविधा, सिंगल डोनर प्लेटस्ट्स की होगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेडिकल कॉलेज में बढ़ेगी सुविधा, सिंगल डोनर प्लेटस्ट्स की होगी व्यवस्था
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक। संवाद
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में सुविधा बढ़ेगी। सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की सुविधा शुरू करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए ट्रांसफ्यूजन कमेटी प्रस्ताव का मंजूरी मिल गई है। इस व्यवस्था के चालू होने से डोनर से जरूरत के मुताबिक केवल प्लेटलेट्स ही लिया जाएगा। पूरा ब्लड निकालने की जरूरत नहीं होगी।
मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में कंपोनेट मशीन स्थापित होने से प्लेटलेट्स, प्लाज्मा व पीआरबीसी उपलब्ध होने में आसानी हो गई है, लेकिन जिस मरीज को प्लेटलेट्स की जरूरत होती है। उसके डोनर से होल ब्लड निकाला जाता है। वहीं कई यूनिट की आवश्यकता होने पर कई लोगों के ब्लड से तैयार प्लेटलेट्स चढ़ाना पड़ता है। इसे देखते हुए पैथालाॅजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पवन त्रिवेदी ने सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की व्यवस्था शुरू करने की कार्ययोजना तैयार की।
मेडिकल कॉलेज की ट्रांसफ्यूजन कमेटी की बैठक में सितंबर माह में रखा, जिसे स्वीकृति मिल गई है। इसके शुरू हो जाने से डोनर के ब्लड की स्क्रीनिंग अच्छी तरह से हो जाएगी। वहीं गंभीर बीमारी के संक्रमण के खतरे से भी बचाव हो सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
डेंगू के मरीज बढ़ने से अधिक हो रही खपत
देवरिया। प्लेटलेट्स की जरूरत डेंगू के मरीजों को अधिक होती है। इस समय डेंगू के मरीज बढ़ गए हैं। प्लेटलट्स ज्यादे कम होने पर प्लेटलेट्स चढ़ाना पड़ता है। सिंगल डोनर प्लेटलेट्स व्यवस्था शुरू होने से एक ही डोनर से जरूरत पूरी हो सकती है और पूरा ब्लड भी नहीं निकालना पड़ेगा। इन दिनों हर रोज करीब पंद्रह से बीस यूनिट प्लेटलेट्स की खपत हो रही है।
-- -- -- -- -- -- -- --
सिंगल डोनर प्लेटलेट्स के लिए किया जा रहा स्थान चिह्नित
देवरिया। सिंगल डोनर प्लेटलेट्स स्थापित करने के लिए ब्लड बैंक में दस स्क्वायर मीटर जगह की जरूत होगी। इसके लिए स्थान चिह्नित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके बाद लाइसेंस की प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद लाइसेंस जारी हो जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ब्लड बैंक में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स व्यवस्था शुरू करने की योजना बनाई गई है। इस पर कार्य भी शुरू कर दिया गया है। संभावना है कि छह माह के अंदर यह सुविधा चालू हो जाएगी।
-डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, देवरिया