फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   extra class rooms will be made in 19 schools

Deoria News: जिले के परिषदीय विद्यालयों को मिलेंगे 19 अतिरिक्त कक्षा कक्ष

Sun, 01 Jan 2023 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
extra class rooms will be made in 19 schools
जिले के परिषदीय विद्यालयों को मिलेंगे 19 अतिरिक्त कक्षा कक्ष
विज्ञापन

प्रत्येक के एसएमसी खाते में 5.65 लाख रुपये भेजे गए
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के परिषदीय स्कूलों में कुल 19 अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनेंगे। इसके लिए चयनित विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में 5.65 लाख रुपये प्रति कक्ष के हिसाब से भेज दिए गए हैं। इनके बन जाने के बाद जहां अधिक नामांकन हैं और कक्ष की जरूरत है। वहां छात्रों व शिक्षकों को पठन-पाठन में सहूलियत होगी।
जनपद में संचालित कुल 2120 विद्यालयों में अभी कई ऐसे विद्यालय हैं, जहां पर्याप्त कक्षा कक्ष नहीं होने से शिक्षकों को पठन-पाठन कराने में दिक्कतें होती हैं। इससे विद्यार्थियों को भी किसी अन्य कक्षा में बैठाकर या बाहर कक्षा संचालित की जाती है। समस्या को देखते हुए शासन को जिले से अतिरिक्त कक्षा कक्षों की जरूरत की तरफ विभागीय अधिकारियों की ओर से ध्यान दिलाया गया था। वहां से 19 अतिरिक्त कक्षा-कक्ष को मंजूरी मिली है। हर कक्ष के निर्माण पर 5.65 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वीकृत धन को संबंधित विद्यालयों के प्रबंध समिति खाते में भेज भी दिया गया है। कुछ जगहों पर इसका निर्माण भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इन्हें मिलेंगे अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, होगी सहूलियत
रामपुर कारखाना क्षेत्र के जूनियर विद्यालय मुंडेरा मिश्र, जूनियर विद्यालय गुद्दीजोर, तरकुलवा क्षेत्र के महुअनवा बजरटार प्राथमिक विद्यालय, देसही देवरिया क्षेत्र के नौतन बाजार प्राथमिक स्कूल में एक-एक एवं बरहज क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल बड़का गांव नंबर एक में दो कक्ष बनेंगे। बरहज क्षेत्र के ही जूनियर स्कूल बढ़या हरदो में एक, लार क्षेत्र के जूनियर विद्यालय चूरिया में दो, भटनी क्षेत्र के जूनियर स्कूल जिगिना दीक्षित में दो, बैतालपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चौहान टोला मेदनापुर, देवरिया सदर क्षेत्र के जूनियर विद्यालय पिपरा चंद्रभान, प्राइमरी स्कूल अहिल्यापुर, जूनियर विद्यालय अगस्तपार, जूनियर हाईस्कूल बांकी, प्राइमरी स्कूल हरैया, प्राइमरी स्कूल बहोरवा तथा बनकटा क्षेत्र के जूनियर स्कूल नियरवा में एक-एक भवन बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शासन से 19 अतिरिक्त कक्षा-कक्ष बनाए जाने को मंजूरी मिली है। इसके लिए धन भी एसएमसी खाते में भेज दिया गया है। भवन बन जाने के बाद शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को सुविधा होगी।
-हरिश्चंद्र नाथ, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed