फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   extra buses on long rout

होली पर रोडवेज लंबी दूरी पर चलाएगा अतिरिक्त सेवाएं

Sun, 23 Feb 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
extra buses on long rout
होली में लंबे रूट पर चलेंगी अतिरिक्त बसें
विज्ञापन

रोडवेज की ओर से दिल्ली, कानपुर, लखनऊ रूट पर बसें चलाने की तैयारी
लगातार सात दिन ड्यूटी करने वाले चालकों-परिचालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बाहर रहकर कमाने वाले लोग जो होली मनाने घर आएंगे, उनका सहारा परिवहन निगम बनेगा। रोडवेज ने अभी से पर्व पर घर आने वाले लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली, कानपुर, लखनऊ सहित अन्य लंबी दूरी वाले मार्गों पर अतिरिक्त सेवाओं का संचालन किया जाएगा। इस दौरान लगातार सात दिन तक ड्यूटी करने वाले चालक व परिचालकों को प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा।
10 मार्च को होली के पर्व को देखते हुए बाहर रहने वाले लोग अभी से घर जाने की तैयारियों में लगे हुए हैं। जिन्होंने ट्रेनों में पहले से ही टिकट बुक करा रखा है, उनकी तो पौ-बारह है, लेकिन जिनके टिकट कन्फर्म नहीं हुए हैं, वे यात्रा को लेकर परेशान हैं। ट्रेनों की स्थिति अभी से फुल हो गई है। ऐसे में परिवहन निगम की बसें लोगों के लिए सहूलियत बनेंगी। डिपो में वर्तमान में निगम की 73 और अनुबंधित 125 को मिलाकर कुल 198 बसों का संचालन हो रहा है। यहां से प्रतिदिन औसतन 25 हजार यात्री सफर करते हैं। अभी दिल्ली रूट पर पांच, कानपुर पर आठ और लखनऊ रूट पर छह बसों का प्रतिदिन संचालन किया जा रहा है। होली पर यात्रियों की भीड़ और आय की संभावना को देखते हुए रोडवेज की ओर अभी से यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की योजना बनाई जा रही है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ओम कुमार मिश्रा ने बताया कि होली पर्व के एक सप्ताह पहले से ही दिल्ली, कानपुर व लखनऊ रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। लोकल रूट पर अनुबंधित बसों को लगाया जाएगा। यात्रियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

खराब पेयजल व्यवस्था करेगी यात्रियों का परेशान
डिपो परिसर में वर्तमान में पेयजल व्यवस्था की हालत बेहद खराब है। पिछले साल शहर के एक व्यापारी की ओर से यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को निगम को दिया गया आरओ पिछले तीन माह से खराब पड़ा हुआ है। जबकि इसके स्थापित करने में निगम के ही करीब डेढ़ लाख खर्च हो चुके हैं। यात्री सुविधा के नाम पर प्रति टिकट एक रुपये अतिरिक्त वसूलने वाले निगम के अधिकारी इसकी मरम्मत भी नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed