फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   extortion money demanded from Pradhan

Deoria News: देवरिया में बदमाशों ने सार्वजनिक स्थलों पर नोटिस चस्पा कर मांगी रंगदारी, सोशल मीडिया पर वायरल

Tue, 21 Nov 2023 12:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Nov 2023 12:44 PM IST
सार

भाटपाररानी सीओ पीएन तिवारी ने कहा कि प्रधान से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले की जानकारी मिली है। बनकटा पुलिस प्रधान की शिकायत पर जांच कर रही है। पत्र में भोला पांडेय अपना नाम बदमाश लिखा है, लेकिन बदमाश का यह सही नाम नहीं है।

विज्ञापन
extortion money demanded from Pradhan
चस्पा किया गया पत्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में बनकटा स्थित बंगरा बाजार के प्रधान से बदमाश ने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी है। न देने पर बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या करने की धमकी दी। इसका पत्र गांव के पंचायत भवन से लेकर कई सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा कर दिया। वहीं सोमवार को सोशल मीडिया पर प्रधान से रंगदारी मांगने का पत्र वायरल हुआ। प्रधान ने थाने में तहरीर दी है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


बनकटा थाना क्षेत्र के बंगरा बाजार गांव में संदीप यादव ग्राम प्रधान है। संदीप का आरोप है कि खामपार इलाके के एक गांव के रहने वाले बदमाश ने उनसे 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी का यह पत्र सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


संदीप के मुताबिक दोपहर में रंगदारी का पत्र गांव के सार्वजनिक स्थल पर चस्पा होने के बाद गांव के लोगों ने जानकारी दी। रंगदारी के पत्र के बाद से पूरा परिवार सहमा हुआ है। प्रधान ने इसकी शिकायत बनकटा पुलिस से की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर का वीडियो वायरल: सहेली का कमेंट लगा नागवार, नौका विहार पर जूतम-पैजार

धमकी भरे पत्र पर बदमाश अपना नाम भोला पांडेय लिखा है। पुलिस की माने तो रंगदारी मांगने वाला बदमाश शातिर है। वह भ्रम में डालने के लिए दूसरे के नाम से धमकी भरा पत्र लिखा है। ग्राम प्रधान संदीप यादव ने बताया कि मेरे विरोधियों का यह चाल है। बदमाशों से मिलकर मेरी हत्या कराना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में सामूहिक दुष्कर्म: गांव वालों में गुस्सा...पुलिस तैनात; कुछ लोग दबाने में लगे थे मामला

भाटपाररानी सीओ पीएन तिवारी ने कहा कि प्रधान से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले की जानकारी मिली है। बनकटा पुलिस प्रधान की शिकायत पर जांच कर रही है। पत्र में भोला पांडेय अपना नाम बदमाश लिखा है, लेकिन बदमाश का यह सही नाम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed