फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Excavation at the old bus station poses a threat to houses, work stopped

Deoria News: पुराने बस स्टेशन में खोदाई से घरों को खतरा, काम रुका

Fri, 27 Dec 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 27 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Excavation at the old bus station poses a threat to houses, work stopped
देवरिया। शहर के पुराने बस स्टेशन परिसर में पार्किंग और व्यावसायिक कांप्लेक्स बनाने के लिए काम शुरू हो गया है। बेसमेंट के लिए खोदाई शुरू कराई गई है। इस दौरान मोहल्ले की नाली क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा नागरिकों ने घरों को भी खतरा बताया है। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित मोदनवाल के साथ बृहस्पतिवार को मोहल्लेवासी डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां डीएम दिव्या मित्तल को मांगों को ज्ञापन सौंपा। इसपर डीएम दिव्या मित्तल ने कार्य रुकवाने का आदेश दिया। बस स्टेशन के पास स्थित मोहल्लेवासियों ने बताया कि कार्यदायी संस्था द्वारा बेसमेंट की खोदाई 3 से 4 मीटर की गई है, नियमानुसार न कराकर पुराने भवनों से सटाकर खोदाई करने से निर्मित नाली एवं रास्ते टूटकर गिर गये। अब भवन गिरने के कगार पर आ गए हैं। मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस सरकारी भूमि के पूरब 3 मीटर सड़क कायम रही है तथा भूमि के दक्षिण में 4 फीट का रास्ता एवं नाली रहा है, जो पूरब पश्चिम की दिशा में है। कार्यदायी संस्था यूपी कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड है। ठेकेदार पूरब 3 मीटर चौडी सड़क वाली भूमि एवं दक्षिण की तरफ 4 फीट सड़क की भूमि की भी खोदाई कर रहे हैं। उनके इस कार्य से हम लोगों के मकानों में दरार पैदा हो गई है। डीएम दिव्या मित्तल ने तत्काल कार्य रुकवाने का आदेश दिया। ठेकेदार से रोड व नाली को छोड़कर खोदाई करवाने का निर्देश दिया। ज्ञापन देने वालों में अमित मोदनवाल, सुनीत गांधी, अनिल गुप्ता, महेश मद्देशिया, अजीत गुप्ता, रंजीत कुमार, राजेश राय, दुर्गेश कुमार गुप्ता, श्रवण सोनी, सुबाष बर्नवाल, धन्नू गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, सिद्धेश्वर प्रसाद गुप्ता, संतोष देवी, गीता देवी, अविनाश गुप्ता, सुजीत गुप्ता, सावित्री देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed