फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   evm director inspected

ईवीएम निदेशक ने लिया फर्स्ट लेवल चेकिंग का जायजा

Wed, 10 Nov 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
evm director inspected
ईवीएम निदेशक ने लिया फर्स्ट लेवल चेकिंग का जायजा
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित हॉल में चल रहा है चेकिंग का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भारत निर्वाचन आयोग के ईवीएम निदेशक ने बुधवार की शाम जिला निर्वाचन कार्यालय में ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों को बारीकी से देखा। उन्होंने अधिकारियों व इंजीनियरों को आवश्यक निर्देश दिए।

विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय के हाल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम के फर्स्ट लेवल चेकिंग का कार्य किया जा रहा है। सात ईंजीनियर बैलेट यूनिट, बैलेट कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट की जांच में जुटे हैं। साथ ही ईवीएम को लाने और ले जाने के लिए 55 सफाई कर्मी लगाए गए हैं। यहां हाल के बाहर सैनिटाइजर का इंतजाम किया गया है। हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर से दीवानी न्यायालय जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है। बुुधवार की शाम ईवीएम निदेशक एस सुंदर राजन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप फर्स्ट लेवल चेकिंग का निरीक्षण करने प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी व नोडल अधिकारी ईवीएम उमेश चंद उपाध्याय के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। इसके बाद हाल में पहुंचे, जहां ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग का कार्य चल रहा था। उन्होंने कार्य को देखा और नोडल अधिकारी तथा इंजीनियरों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, एसडीएम न्यायिक रुद्रपुर मंसूर अली, ईवीएम, वीवीपैट के नोडल अधिकारी व सिंचाई विभाग खंड-दो के एक्सईएन दुर्गेश गर्ग, जिला निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक विजय पांडेय, राकेश प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed