Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Everyone was going to take bath in Saryu for six days...family members had no clue

Deoria News: छह दिन से सरयू में स्नान करने जा रहे थे सभी...घरवालों को नहीं थी भनक

Sat, 23 May 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 23 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Everyone was going to take bath in Saryu for six days...family members had no clue
बरहज। नाविक ने सुधीर को तो बचा लिया, मगर अर्पित और अमन के लापता होने की वजह से दोनों के घर में चीख-पुकार मची है। स्कूल में गर्मी की छुट्टी होने पर सभी साथी छह दिन से घर के लोगों को बिना बताए सरयू नदी में नहाने जा रहे थे।
विज्ञापन

जयनगर-गौरा निवासी सुधीर, युवराज, अनूप, सत्यम, जिगर, अमन और अर्पित गहरे दोस्त हैं। सभी की उम्र में साल-दो साल का अंतर है। वार्ड के लोगों के अनुसार, स्कूलों में गर्मी की छुट्टी होने पर सभी काफी खुश थे। वे दिनभर घर से लापता रहते थे। सभी को क्या पता था कि गर्मी की छुट्टी में हद से ज्यादा खुशी हादसे का कारण बन जाएगी।
विज्ञापन

उमस भरे मौसम और गर्मी से निजात के लिए सभी साथी घर से करीब तीन किमी दक्षिण पैदल चलकर नदी में स्नान करने जाते थे। इससे परिवार के लोग अनभिज्ञ थे। दोनों साथियों का नदी में पता न चलने के कारण अर्पित के पिता मां इंद्रासनी देवी, बहन आंचल और भाई आदित्य, जबकि अमन की मां संगीता देवी, भाई सचिन और विशाल बदहवास हैं। नदी तट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। जबकि मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
बदहवास है सुधीर उर्फ मखड़ू
नदी तट पर बैठे साथियों का शोर सुनकर एक मछुआरे ने किसी तरह सुधीर उर्फ मखड़ू को बचा लिया। इस हादसे से वह बच तो गया है, लेकिन बदहवाश है। लोग उससे हादसे के बारे में कुछ जानना चाह रहे थे, लेकिन वह कुछ भी नहीं बोल रहा था। सभी को भौचक होकर देख रहा था।

...
बेटे के डूबने की जानकारी होने पर घर आ रहे पिता
जयनगर निवासी पवन राजभर के तीन संतान आंचल, आदित्य और अर्पित हैं। पवन दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में कार्य करते हैं। जबकि मां इंद्रासनी देवी घर पर रहकर बच्चों का देखभाल करती हैं। सरयू नदी में अर्पित के डूबने की जानकारी होने पर उसके पिता पवन दिल्ली से घर चल दिए हैं। मां इंद्रासनी दहाड़ें मारकर बेहोश हो जा रही है। अमन की मां संगीता भी बेटे को याद करके चीख रही थीं। अमन तीन भाइयों सचिन, विशाल में सबसे छोटा है। अमन के पिता बबलू राजभर की एक वर्ष पूर्व हृदयगति रुक जाने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed