फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Everyone looted the country, BJP did development: Agriculture Minister

सबने देश को लूटा, भाजपा ने किया विकास : कृषिमंत्री

Sun, 04 Jun 2023 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Everyone looted the country, BJP did development: Agriculture Minister
तरकुलवा कस्बा स्थित झारखंडी बाबा इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा द्वारा महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत रविवार को तरकुलवा कस्बा स्थित झारखंडी बाबा इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन कर भाजपा विधानसभा पथरदेवा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न अभियानों के माध्यम से सरकार की योजनाओं को जनता से बताने के साथ प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क व संवाद करने का रोड मैप तैयार किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सभी सरकारों ने देश और प्रदेश को लूटा है, भाजपा ने विकास किया है। कार्यकर्ता भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव जाकर जनता से बताएं। प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क और संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करें। इसके लिए पार्टी एक महीने तक प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक महासंपर्क अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि हम सरकार की उपलब्धियों को जनता से बताकर 2024 का लोक सभा चुनाव प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। क्योंकि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नही है। आज देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। गुंडा राज ख़त्म हो रहा है। हर वर्ग सुरक्षित और खुशहाल महसूस कर रहा है। किसान, नौजवान, व्यापारी सभी खुशहाल है। इसके पूर्व रेल हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। विधान सभा प्रभारी हेमंत पाठक ने सभी मोर्चों के अध्यक्षों से बिंदुवार समीक्षा की तथा आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं से डोर टू डोर सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को भाजपा नेता डॉ.जितेंद्र प्रताप राव, ब्लॉक प्रमुख राम अशीष गुप्ता, संजय सिंह, जीवन पति त्रिपाठी, मनोज भारती, नगर पंचायत के अध्यक्ष जयंत कुशवाहा, वीरेंद्र यादव, अंबुज शाही, राजेश सिंह सेंगर, रामाश्रय गुप्ता, सत्यम अंकित राव आदि ने सम्बोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed