फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Even in the bitter cold, there is no arrangement for bonfire, people are troubled by the chill.

Deoria News: कड़ाके की ठंड में भी अलाव की व्यवस्था नहीं, ठिठुरन से लोग परेशान

Sat, 20 Dec 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 20 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Even in the bitter cold, there is no arrangement for bonfire, people are troubled by the chill.
तीसरे दोपहर बार सूर्यदेव निकले। संवाद
रामपुर बुजुर्ग/बनकटा। कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं लेकिन क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। बनकटा, सोहनपुर, रामपुर बुजुर्ग, प्रतापपुर, अकटही, रतसिया, गजड़वा, भड़सर, भवानी छापर, हरेराम चौराहा समेत अन्य स्थानों पर कड़ाके की ठंड में अलाव की व्यवस्था होने से चौराहों पर आने जाने वाले लोगों को ठंड के मौसम में काफी राहत मिलती है।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों, दैनिक मजदूरों, रिक्शा चालकों और राहगीरों को हो रही है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को ठिठुरन में निकलना पड़ रहा है। वहीं मजदूरों की दिहाड़ी पर भी असर पड़ा है। बाजारों और चौराहों पर खड़े लोग ठंड से कांपते नजर आ रहे हैं, जिससे सामान्य गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल ठंड के मौसम में प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन इस बार अब तक कोई ठोस इंतजाम नहीं दिख रहा है। मजबूरी में कई स्थानों पर स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों ने खुद लकड़ी और उपले जलाकर अस्थायी रूप से अलाव की व्यवस्था की है, ताकि ग्राहक और राहगीर कुछ राहत पा सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed