फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Even after two months, four accused of murdering a farmer remain elusive.

Deoria News: दो माह बाद भी किसान की हत्या के चर आरोपी पकड़ से दूर

Tue, 29 Oct 2024 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Even after two months, four accused of murdering a farmer remain elusive.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। रुद्रपुर के नगवा गांव में भैंस चराने गए किसान की हत्या के मामले में नामजद चार आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। घटना घटित हुए दो माह हो गए हैं।
पिता के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए बेटा सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचा। एसपी संकल्प शर्मा को तहरीर सौंप कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने शीघ्र गिरफ्तारी की बात कही है।
विज्ञापन

नगवा गांव निवासी रामानंद यादव (65) खेती करते थे। उनके पांच बेटे विदेश में रहते है। पांच सितंबर को दिन में करीब 11 बजे वह भैंस चराने के लिए राप्ती नदी के किनारे मराछी स्थान के पास गए थे। इसी बीच पुरानी रंजिश में गांव के ही पांच लोगों ने उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने गांव के पांच लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था।
मृतक के बेटे धर्मेंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने गांव के रामहरख यादव, रामलखन यादव, राजू यादव, मंटू यादव और गौतम यादव के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में परिजनों ने शव के साथ प्रदर्शन भी किया था। ग्रामीणों का आक्रोश देख पुलिस ने एक आरोपी रामहरख यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं अन्य की गिरफ्तारी करने की बजाय पुलिस शांत है। कई बार पुलिस से धर्मेंद्र यादव मिले। उसने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने एसपी संकल्प शर्मा से फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।ै
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed