{"_id":"65d10be7523f849e740000f6","slug":"even-after-24-hours-three-girl-students-were-not-found-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-119597-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 24 घंटे बाद भी तीन छात्राओं को नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 24 घंटे बाद भी तीन छात्राओं को नहीं चला पता
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव से एक साथ गायब हुई हैं तीन छात्राएं
- अब तक सिर्फ केस दर्ज करने तक सिमटी पुलिस कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक साथ गायब हुईं तीन छात्राओं को ढूंढने में पुलिस नाकाम है, जबकि छात्राओं के गायब होने के बाद गांव में दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज कर छात्राओं को तलाशने की बात कही है, लेकिन केस दर्ज करने के 24 घंटे बाद भी पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, उधर छात्राओं के गायब होने के बाद घर वाले चिंतित हैं।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की दो 14 वर्षीय और एक 16 वर्षीय किशोरी क्रमशः कक्षा 6, 7, और 9 वीं की छात्रा है। तीनों कहीं जाने के लिए घर से एक साथ निकलती। बताया जा रहा है तीनों स्कूल भी साथ ही जाती थीं। 10 फरवरी की शाम को भी तीनों एक साथ बकरी चराकर घर लौटीं। फिर खेत की तरफ जाने की बात कहते हुए घर से निकलीं और जब देर शाम तक घर नहीं लौटीं तो उनके परिजन एक-दूसरे के परिवार से पूछने लगे।
छात्राओं के परिजनों का कहना है कि तीनों एक साथ खेत की तरफ जाने की बात कहकर घर से निकलीं। इसके बाद परिजन गांव सहित आसपास के गांवों और रिश्तेदारी में खोजबीन शुरू की। परिजनों को लग रहा था कि कहीं भटक कर गई होंगी, तो एक-दो दिन में लौट आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस लोकेशन ट्रेस कर रही है। अभी सफलता नहीं मिली है। जल्द ही तीनों छात्राओं को पुलिस खोज निकालेगी।