फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   eo will see ngar nikaya adminstration

Deoria News: प्रशासक नहीं, ईओ के हाथ होगी कमान

Thu, 15 Dec 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
eo will see ngar nikaya adminstration
प्रशासक नहीं, ईओ के हाथ होगी कमान
विज्ञापन

नए साल में कार्यकाल पूरा होने पर पहले प्रशासक नियुक्त होते थे, इस बार बदल गया है नियम
अधिशासी अधिकारी और लेखाधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से निकलेगा धन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दो नगर पालिकाओं और नौ पुरानी नगर पंचायतों में अब प्रशासक की जगह अधिशासी अधिकारी के हाथों कार्य संचालन की जिम्मेदारी होगी। दरअसल, नए आदेश के तहत ऐसा किया जाना है। खातों का संचालन लेखाधिकारी निकाय और ईओ के संयुक्त हस्ताक्षर से होगा।
नई नगर पंचायतों में तैनात ईओ दायित्व का निर्वहन करेंगे। जिले के अधिकतर निकायों का कार्यकाल नए साल के पहले और दूसरे सप्ताह में पूरा होने वाला है। केवल एक नगर पंचायत बरियारपुर का कार्यकाल समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन

नगर निकाय के चुनाव को लेकर अभी असमंजस बरकरार है। कारण यह कि अभी अधिसूचना जारी होने पर रोक लगी है। जबकि कार्यकाल समाप्त होने की ओर है। पहले नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त होने पर प्रशासक नियुक्त किया जाता था। पर इस बार नियमों में बदलाव करते हुए प्रशासक नियुक्त करने की जगह कार्यकाल समाप्त होने पर उसी निकाय के अधिशासी अधिकारी और लेखा विभाग के वरिष्ठ लेखाधिकारी को खाता संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के निकायों के कार्यकाल पर गौर किया जाए तो नगर पालिका बरहज में प्रशासक पहले से ही तैनात हैं। यहां के नगर पालिका अध्यक्ष को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। कार्यकाल पूरा होने पर यहां भी प्रशासक की जगह ईओ कार्य देखेंगे।
नगर निकायों का कार्यकाल में समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। इसको लेकर सभी नगर निकायों की पहली बैठक का ब्योरा जुटाया जा रहा है। ताकि ईओ को समय से जिम्मेदारी देने का रास्ता साफ हो सके। इसके बाद में शासन ने जिले के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
विभागीय सूत्रों की बातों पर जाएं तो सबसे पहले जिले में 12 दिसंबर को बरियारपुर नगर पंचायत का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसके बाद मझौलीराज का 23 दिसंबर को समाप्त होना है। सबसे बाद में 18 जनवरी को बरहज नगर पालिका का समाप्त होगा।
नियमों के अनुसार जब चुनाव के बाद शपथग्रहण होने के बाद पहली बैठक होती है, उस दिन से कार्यकाल शुरू माना जाता है। इसके बाद इसी तिथि से पांच साल तक कार्यकाल होता है।

निकायों के कार्यकाल की तिथि
नगर पालिका देवरिया 6 जनवरी
नगर पालिका बरहज 18 जनवरी
नगर पंचायतों का कार्यकाल
नगर पंचायत सलेमपुर छह जनवरी
नगर पंचायत लार एक जनवरी
नगर पंचायत भटनी छह जनवरी
नगर पंचातय मझौलीराज 23 दिसंबर
नगर पंचायत रुद्रप़ुर 16 जनवरी
नगर पंचायत रामपुर कारखाना 17 जनवरी
नगर पंचायत गौरी बाजार छह जनवरी
नगर पंचायत भाटपाररानी छह जनवरी
नगर पंचायत बरियारपुर 12 दिसंबर
कोट
अब नगर निकायों के कार्यकाल समाप्त होने पर प्रशासक नहीं तैनात किए जाएंगे। नए आदेश के तहत ईओ को ही जिम्मेदारी दी जाएगी। सभी निकायों के कार्यकाल का पूरा ब्योरा तैयार किया जा रहा है। शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है।
गौरव श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed