फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   entrance exam

10 केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा कल

Mon, 09 Aug 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
entrance exam
10 केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा कल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए 11 अगस्त को सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक जनपद के 10 केंद्रों पर परीक्षा होगी। गृह मंत्रालय के निर्देश पर प्रत्येक कक्षा में केवल 12 परीक्षार्थियों के ही बैठने की अनुमति दी गई है। परीक्षा में कुल 4029 परीक्षार्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे।
परीक्षा की तैयारियों को लेकर सोमवार को नवोदय विद्यालय में प्रभारी डीआईओएस डॉ.रामहजूर और नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य निरुपमा सिंह की देखरेख में सहित केंद्र व्यवस्थापकों व पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। दोनों ने बताया कि सीबीएसई की ओर से चयनित परीक्षा केंद्रों पर ही परीक्षा आयोजित होगी। सभी केंद्रों पर एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

ये विद्यालय बने हैं केंद्र
राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया, बीआरडी इंटर कॉलेज देवरिया, एसएसबीएल इंटर कॉलेज देवरिया, बाबूराम इंटर कॉलेज भुजौली, चंद्रशेखर इंटर कॉलेज देवगांव, गौरीबाजार, बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर, अशोक इंटर कॉलेज डुमरी, रामपुर कारखाना, बीआरडी कृषक इंटर कॉलेज भाटपाररानी, बाहर सिंह श्रीनेत इंटर कॉलेज इंदूपुर गौरीबाजार, जगत नारायण इंटर कॉलेज पकड़ी वीरभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed