फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   enquiry of road making

Deoria News: बनने के साथ ही उखड़ रही सड़क, शासन ने बैठाई जांच

Tue, 13 Dec 2022 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
enquiry of road making
बनने के साथ ही उखड़ रही सड़क, शासन ने बैठाई जांच
विज्ञापन

रुद्रपुर तहसील के भेड़ी गांव में सड़क निर्माण में मानक की धज्जियां उड़ाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तारकोल बचाने के चक्कर में लोक निर्माण विभाग ने एक सड़क का निर्माण मानक की अनदेखी कर कराया है। सड़क बनने के साथ ही उखड़ रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर शासन ने जांच गोरखपुर के मुख्य अभियंता से कराने के निर्देश दिए हैं। अधीक्षण अभियंता जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के भेड़ी गांव में एक सड़क निर्माण कराया गया है। पीडब्ल्यूडी ने बिना धूल साफ किए ही खानापूरी करते हुए तारकोल गिरा कर सड़क नवीनीकरण का आधा कार्य करा दिया है। सड़क निर्माण कराने से पहले मिट्टी को साफ करने के बाद तारकोल गिरा कर सड़क बनाई जाती है। ऐसा न करने के कारण धूल-मिट्टी से भरी सड़क पर कम तारकोल गिराने से सड़क बनने के साथ ही उजड़ने लगी है।
विज्ञापन

भेड़ी गांव से सांवलियागंज तक सड़क निर्माण में मानकों की धज्जियां उड़ाए जाने का किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटिया सड़क निर्माण में धांधली से नाराज ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से भी की है। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर शिकायत शासन स्तर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पूरे मामले को आला अफसरों ने गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी बनाई है। विभागीय सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो सड़क निर्माण की जांच गोरखपुर के मुख्य अभियंता को दी गई है। जांच कमेटी में जनपद के किसी अभियंता को शामिल न करने के निर्देश दिए गए हैं।

कोट
शासन ने जांच बैठा दी है। गोरखपुर के मुख्य अभियंता सड़क निर्माण की जांच करेंगे। इसके लिए उनको ही कमेटी का गठन करना है। हमने भी निरीक्षण किया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-जीएस वर्मा, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed