फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   enqiry given to dm sp in daddan death

Deoria News: दद्दन के मौत मामले में डीएम-एसपी को जांच के आदेश

Sat, 01 Jun 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 01 Jun 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
enqiry given to dm sp in daddan death
बरहज के सतरांव गांव निवासी और मृतक दद्दन यादव का फाइल फोटो  स्रोत परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मईल। बरहज थाना के सतराव चौकी के दरोगा ने युवक को मामूली विवाद में पीटने से हुई मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए देवरिया के डीएम और एसपी को जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही 11 जुलाई तक जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों देवरिया के बरहज थाना के सतराव चौकी के दरोगा वीरेंद्र कुशवाहा और अन्य पुलिस कर्मियों ने दद्दन यादव को बुरी तरह पीट दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले की शिकायत इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता डॉ. गजेंद्र सिंह यादव ने मानवाधिकार आयोग में दर्ज कराया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने जांच के आदेश दिए हैं।

अधिवक्ता का कहना है कि उम्मीद है कि जांच निष्पक्ष होगी और आरोपियों पर कार्रवाई होगी। जांच में प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी न होना आश्चर्य की बात है। जांच से पहले लोगों की गिरफ्तारी होनी चाहिए ताकि वह जांच व साक्ष्यों को प्रभावित न कर सकें। यदि समय रहते गिरफ्तारी नहीं होती है तो हम जल्द ही उच्च न्यायालय जाकर गिरफ्तारी और उचित जांच की मांग करेंगे। दद्दन की तीन बेटियां हैं तथा परिवार में वह अकेला कमाने वाला था। इसलिए जिला प्रशासन से उम्मीद की जाती है कि परिवार की आर्थिक मदद भी की जाए ताकि उसके परिवार को भरण पोषण की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed