{"_id":"6249dc8058db9259bc23095e","slug":"engineer-committed-suicide-deoria-news-gkp432079621","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
भाटपाररानी। बनकटा थाना के ग्राम भठवा पांडेय निवासी होमगार्ड के इंजीनियर पुत्र शनिवार की रात गले में फंदा लगाकर छत की कुंडी से लटक गया। रविवार सुबह परिजन बाथरूम गए तो बगल के कमरे में लटक रहे शव को देख कर शोर मचाने लगे।
ग्राम भठवा पांडेय निवासी अखिलेश पांडेय बनकटा थाने में होमगार्ड हैं। उनका इकलौता पुत्र रमन पांडेय बीटेक की पढ़ाई करने के बाद एक निजी कंपनी में इंजीनियर था। पिता सुबह ड्यूटी पर चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी व उनका पुत्र रमन था। रमन की पत्नी मायके थी। सुबह जब रमन की मां बाथरूम गईं तो बगल के कमरे में छत की कुंडी से बेटे का शव लटका देख वह दहाड़ मारने लगीं। आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह, सीओ पंचम लाल मौके पर पहुंचे और शव को उतरवाया। एसओ ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।
इकलौता पुत्र रमन को मां-बाप बड़ी तमन्ना से बीटेक कराया था। दो वर्ष पूर्व उसकी शादी बिहार के नौतन बाजार, जिला सिवान में हुई थी। वह बीटेक करने के बाद प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम करता था । गांव वालों के अनुसार, वह अक्सर डिप्रेशन का शिकार हो जाया करता था। उसका छह माह का बच्चा भी है। पत्नी सदैव मायके रहती है। इस समय भी वह मायके में थी। रमन होली की छुट्टी में घर आया था और तब से यहीं था। रमन की मौत की सूचना पाकर मायके से वह अपने पिता के साथ ससुराल आई।