फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Engine and chassis of stolen truck recovered from Kanchanpur

Deoria News: कंचनपुर से चोरी ट्रक का इंजन व चेसिस बरामद

Sun, 15 Jun 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 15 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Engine and chassis of stolen truck recovered from Kanchanpur
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के कंचनपुर स्थित एक पेट्रोल पंप से करीब बीस दिन पूर्व चोरी हुए ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस टीम ने खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक सड़क के किनारे लावारिस हालत में बरामद किया। ट्रक की बॉडी को चोरों ने काट लिया है, सिर्फ इंजन और चेसिस का हिस्सा ही बचा है। अब पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी हुई है। कुशीनगर जिले के चौरा खास थाना क्षेत्र के रहने वाले राधेश्याम शर्मा की थाना क्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग के किनारे बसंतपुर धूसी में गिट्टी-सीमेंट की दुकान है। उनका ट्रक 25 मई की रात को कंचनपुर पेट्रोल पंप पर खड़ा था, जहां से चोरों ने गायब दिया। पीड़ित ट्रक मलिक ने इस मामले में थाने में नामजद तहरीर देकर ट्रक ड्राइवर रामपुर धौताल निवासी जमालुद्दीन, इसी गांव के आलिजा शेख और तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया निवासी प्रमोद के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके बाद तरकुलवा के थानेदार मृत्युंजय राय ने पुलिस टीम के साथ ट्रक की बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू की। पुलिस का बढ़ता दबाव देख चोर ट्रक को खुखुंदू थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस घटना के चौथे दिन 30 मई को ही ट्रक को बरामद कर ली, लेकिन अभी भी पुलिस को इसमें शामिल आरोपियों की सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। ट्रक बरामद करने के बाद पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि ट्रक को बरामद कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed