{"_id":"60da19998ebc3ef84e5395d6","slug":"encroachment-erased-salempur-news-gkp3998919162","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझौलीराज में नगर पंचायत ने हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझौलीराज में नगर पंचायत ने हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। मझौलीराज नगर के बड़वा टोला वार्ड में बाबू बहोरन सिंह के टोले पर नगर पंचायत ने जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटवाया। इसमें कई गरीबों के आशियाने उजाड़ गए। अतिक्रमण हटाए जाने से नाराज लोगों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।
मझौलीराज नगर के बड़वा टोला वार्ड में बाबू बहोरन सिंह के टोला पर झोपड़ी, टीनशेड आदि डालकर कई पुश्तों से निवास कर रहे गरीबों के घरों पर नगर पंचायत ने सोमवार दोपहर जेसीबी लगवाकर हटवा दिया। अतिक्रमण हटाने के चलते अशोक चौहान, तीवारी चौहान, भोला चौहान, मेठन, भूअर, विजय, राजेश, चहारण, विरेंद्र, विशम्भर, उग्रसेन आदि के पीढ़ियों से बसे परिवार के आशियाने पलभर में उजड़ गए। इन लोगों का कहना है कि नगर पंचायत ने हमलोगों के साथ बदले की भावना से यह कार्य किया है। जबकि वहीं अध्यक्ष व सभासद के चहेते लोगों का कुछ भी नहीं हुआ है। हमलोगों की एक नहीं सुनी गई। साथ ही बिना पूर्व सूचना के अतिक्रमण हटाया गया। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जो भी वैधानिक प्रक्रिया है, उसे पूर्ण करने के बाद ही यह कार्रवाई की गई है। यदि और कोई बच गया होगा तो उसे भी हटवाने का कार्य किया जायेगा। अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।