{"_id":"610830038ebc3e83f64fcbb7","slug":"encroachment-demolishes-in-barhaj-deoria-news-gkp4041842163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहज में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, चौड़ी हुई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहज में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, चौड़ी हुई सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, चौड़ी हुई सड़क
बरहज। नगर की मुख्य सड़कों से प्रशासन ने अतिक्रमण खाली कराने के लिए बुलडोजर चलाया। जिससे सड़कें चौड़ी हो गई हैं। अतिक्रमण खाली कराए जाने से जहां दुकानदारों में अफरा तफरी रही। वहीं राहगीरों में काफी राहत महसूस किया। शांति व्यवस्था को लेकर दो थानों की पुलिस और डेढ़ सेक्शन पीएसी बुलाई गई थी। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन अतिक्रमण खाली करा रहा था।
एसडीएम न्यायिक/प्रभारी ईओ सुनील कुमार सिंह, एसडीएम संजीव कुमार यादव और सीओ देवआनंद के नेतृत्व में अभियान के तहत सोमवार को अतिक्रमण खाली कराया गया। नगरपालिका कार्यालय की ओर से पूर्व में दुकानदारों से अतिक्रमण खाली कराने की चेतावनी दी गई थी। दोपहर करीब 12 बजे जेसीबी, स्वच्छता प्रहरियों और पुलिस फोर्स के साथ प्रशासन ने रेलवे तिराहा से मुख्य चौक और रुद्रपुर टैक्सी स्टैंड तक सड़क से अवैध कब्जा हटवाया। कहीं-कहीं दुकानदारों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। प्रशासन ने देर शाम तक अभियान चलाकर सड़क को कब्जा मुक्त कराया। एसडीएम न्यायिक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सड़कों को कब्जा मुक्त कराए जाने तक अभियान जारी रहेगा। नगर में सडकों पर अतिक्रमण से आए दिन मुश्किलें पेश आती हैं। जिसकी बराबर शिकायतें मिल रही थीं। इस दौरान नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित राय, इंस्पेक्टर मदनपुर पीडी सिंह, पीएसी रामबड़ाई यादव, एसआई अश्वनी प्रधान, आनंद सिंह, मनोज गुप्त, महेश यादव, अखिलेश कुमार, अन्नू सिंह, शंभू दयाल, रतनबीर आदि मौजूद रहे।
घनघनाती रही अधिकारियों की घंटी
बरहज। नगरपालिका कार्यालय करीब 15 दिनों से मुख्य सड़कों से अवैध कब्जा खाली कराने की योजना तैयार कर रहा था। वाहनों से प्रचार-प्रसार कराते हुए दुकानदारों से अतिक्रमण खाली करने की अपील किया गया था। सोमवार को कब्जा खाली कराए जाने के दौरान अधिकारियों के मोबाइल फोन पर एक एडीजे, वाणिज्य कमिश्नर, साइबर सेल के सीओ सहित अन्य अधिकारियों की सिफारिशें आने की बात सामने आई हैं। हालांकि प्रशासन ने बिना किसी भेदभाव के सड़कों से कब्जा खाली कराया।
विज्ञापन
पूर्वांचल विद्युत खंड का तोड़वाया दरवाजा, अतिक्रमण खाली कराने का निर्देश
बरहज। नगरपालिका मार्ग पर एक मॉल के सामने मार्ग पर पूर्वांचल विद्युत वितरण खंड लिखे नवनिर्मित भवन को प्रशासन की ओर से खाली न कराए जाने पर व्यापारी उग्र हो गए। दर्जनों की संख्या में लामबंद कुछ दुकानदार प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। माहौल बिगड़ता देख प्रशासन ने जेसीबी लगाकर भवन का दरवाजा तोड़वाया। जबकि मॉल के प्रबंधक से दो दिनों में अतिक्रमण खाली कराने की सख्त हिदायत दी। बताया जा रहा है कि सड़क से अतिक्रमण खाली कराए जाने की जानकारी होने पर कुछ दिन पूर्व रातोंरात भवन खड़ा कर उस पर ट्रांसफार्मर रखवा दिया गया है। सड़क की पटरी से एक छोटा कमरा न हटाए जाने से कुछ लोगों में नाराजगी थी।