{"_id":"624f2bbd37fc7a0580543936","slug":"encroachment-demolished-deoria-news-gkp4325738178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश के बाद पोखरे की भूमि पर बने चार घरों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश के बाद पोखरे की भूमि पर बने चार घरों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश के बाद पोखरे की भूमि पर बने चार घरों पर चला बुलडोजर
गौरी बाजार। कोर्ट के आदेश पर एसडीएम ने उपनगर के रामपुर में पोखरे की जमीन पर हुआ अतिक्रमण बृहस्पतिवार को हटवाया दिया। जेसीबी से चार लोगों के आवास और अन्य कब्जे को गिरा दिया गया। इससे अफरातफरी का माहौल रहा।
दोपहर बाद एसडीएम सदर सौरभ सिंह, नायब तहसीलदार मुकेश वर्मा, नगर पंचायत के ईओ अमिताभ मणि, कानूनगो अरविंद तिवारी सहित राजस्वकर्मी व नगर पंचायत कर्मी पहुंचे। पोखरे की जमीन पर पचास वर्ष से कब्जा जमाए त्रिवेणी, सुभाष यादव, वंश पांडेय व विनोद पांडेय के पक्के-कच्चे मकान को बुलडोजर से गिरा दिया गया। साथ ही शौचालय, घोठा व अन्य अतिक्रमण को भी हटाया गया। बताया जाता है कि दो पक्षों में कई वर्षों से जमीन का विवाद चल आ रहा था। न्यायालय ने जिलाधिकारी को पोखरे की जमीन से कब्जा हटवाने का निर्देश दिया। कानूनगो अरविंद तिवारी ने बताया कि इसके पूर्व भी इन लोगों पर कार्रवाई हुई थी।