फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Encroaching shopkeepers get warning

Deoria News: अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को मिली चेतावनी

Sat, 17 Jan 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 17 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Encroaching shopkeepers get warning
सलेमपुर। नगर में आए दिन लग रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सीओ सलेमपुर मनोज कुमार शनिवार को खुद सड़क पर उतर गए। बस स्टैंड और हरैया वार्ड में पहुंचकर सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारी भर रहे चालकों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

वहीं सड़क पर खड़ी 10 गाड़ियों का ई-चालान काटते हुए करीब 15 हजार रुपये का जुर्माना जमा कराया गया। इसके अलावा सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को फटकार लगाते हुए कोतवाली लेकर आए, जहां चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया गया। सलेमपुर कस्बे में जाम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

कभी स्टेशन रोड तो कभी बस स्टैंड से हरैया वार्ड तक जाम इस कदर लग रहा है कि राहगीर घंटों जाम में फंस जा रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर बस स्टैंड से हरैया वार्ड तक भीषण जाम लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। इससे बस स्टैंड से लेकर हरैया वार्ड होते हुए मझौली मोड तक करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप हो गया था। मझौली मोड़ से लेकर फ्लाईओवर तक स्थिति इतनी खराब हो गई कि गंभीर मरीजों को ले जा रहीं दो एंबुलेंस और दर्जनों स्कूल वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। बसों और वैन में बैठे बच्चों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई।
इस खबर को अमर उजाला ने शनिवार की अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद सुबह सीओ मनोज कुमार, कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी के साथ खुद सड़क पर उतर गए। बस स्टैंड पर सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को खाली कराया। इसी बीच कुछ दुकानदार सड़क के बीच तक दुकान का पोस्टर लगाए मिले।
पुलिस ने पोस्टर समेत कई दुकानदारों को कोतवाली ले जाकर चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया। इसके अलावा सीओ और कोतवाल हरैया वार्ड में पहुंचे जहां सड़क किनारे कतार लगाकर अनुबंधित बसें खड़ा कर सवारी भरते देखे।

यह देख सीओ चालकों पर भड़क उठे कहा कि सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरते समय पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सड़क किनारे सवारी भर रहे 10 वाहनों से 15 हजार का ई-चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed