फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Employees collecting garbage from the city area and spreading it on the village roads

Deoria News: नगर इलाके से कूड़ा उठाकर गांव की सड़कों पर फैला रहे कर्मचारी

Fri, 29 Sep 2023 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Employees collecting garbage from the city area and spreading it on the village roads
नगर में शो पीस बना कूड़ा निस्तारण को बना एमआरएफ सेंटरफोटो संवाद
रुद्रपुर। पंचायत प्रशासन का स्वच्छता पखवारा बदइंतजामी के भेंट चढ़ रहा है। नगर पंचायत इलाके के गलियों, नालियों व सड़क से कचरा उठाकर कर्मचारी रोज ग्रामीण इलाकों की सड़क पर फेंक दे रहे हैं। जिसके कारण इन इलाकों में रहने वाले लोग दुर्गंध से परेशान हैं। वहीं, संक्रामक राेगों का खतरा भी बढ़ गया है। जबकि पंचायत प्रशासन ने कचरा प्रबंधन के लिए बना मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी एमआरएफ सेंटर पर नगर पंचायत प्रशासन कबाड़ गाड़ियों को रख रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन द्वारा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर सहनकोट रोड पर दो साल पहले एमआरएफ सेंटर बनाया गया। छह महीने कूड़ा गिराने के बाद नगर पंचायत की गाड़ियां अब कचरा ग्रामीण इलाकों में गिरा रही है। नगर से हर दिन करीब दस टन निकलने वाला कूड़ा ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर सफाई कर्मचारी गिरा दे रहे है। सेमरौना से डाला मार्ग पर गिराया नगर पंचायत का कचरा पूरी तरह से सड़क पर फैल गया है। रुद्रपुर निबही मार्ग पर महिला पीजी कॉलेज के निकट कूड़ा गिरने से बदबू फैल रही है। नगर से बरहज मार्ग पर सरया गांव के निकट गिरा कचरा छुट्टा पशुओं ने सड़क पर फैला रखा है। ऐसे में कचरा से उठने वाली दुर्गंध से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना है। संचारी माह से ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर नगर पंचायत प्रशासन का कूड़ा स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहा है। क्षेत्रवासी सचिन यादव, हरिहर पासवान, रविंद्र यादव, अजय निषाद, रामेश्वर सिंह आदि ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन की ओर से संपर्क मार्गों के किनारे गिराए जा रहे कचरा से राहगीरों को बदबू के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है। पैदल यात्रियों की दुर्दशा बढ़ गई है।
विज्ञापन


------
सफाई नायकों को चिन्हित स्थानों पर कूड़ा गिरवाने को निर्देशित किया गया है। एमआरएफ सेंटर पर नियमित रुप से काम कराने का प्रयास किया जा रहा है।
नितेश गौरव, ईओ नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed