{"_id":"6a2c4e5a9c49f36ba4022713","slug":"employees-are-instructed-to-come-to-the-office-on-time-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-184344-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने की हिदायत
Fri, 12 Jun 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यों, अनुभागों व पटलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने की हिदायत दी। उन्होंने उपस्थिति पंजिका भी जांची।
डीएम ने कलक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय, रिकॉर्ड रूम, नजारत, जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय सहित विभिन्न पटलों का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा पत्रावलियों को व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिए। कर्मचारियों को अपने कार्य-पटल से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर शिथिलता, लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यालय में समय से आएं तथा दायित्वों का निर्वहन समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करें।