{"_id":"64627ed63d31b4436f0e1314","slug":"embezzlement-of-two-lakhs-in-the-name-of-community-toilet-deoria-news-c-7-1-168384-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सामुदायिक शौचालय के नाम पर दो लाख का गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सामुदायिक शौचालय के नाम पर दो लाख का गबन
Tue, 16 May 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 16 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना ब्लाक के चकबंदी उर्फ प्रानपुर ग्राम पंचायत का मामला
- ग्राम प्रधान व सचिव से वसूल होगी धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना ब्लाॅक के चकबंदी उर्फ प्रानपुर ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय के स्थल विकास के नाम पर 1.98 लाख 900 रुपये सरकारी धन का गबन किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता अलकेंद्र राव की शिकायत पर हुई जांच में खुलासा होने के बाद पंचायत राज विभाग ने पंचायत सचिव को निलंबित करते हुए गबन की धनराशि वसूल करने के लिए पत्र जारी किया है।
सामुदायिक शौचालय के स्थल विकास के लिए यह धनराशि वित्तीय वर्ष 2021-22 में आहरित की गई थी। काम नहीं कराया गया। शिकायत के बाद जांच के लिए पहुंचे सहायक विकास अधिकारी ने रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजी। बीते अप्रैल माह में ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया। इनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार ने गबन का दोषी मानते हुए सचिव को निलंबित कर दिया है। साथ ही ग्राम प्रधान मनीष कुमार त्रिपाठी व सचिव अनुराधा गोंड़ से धनराशि वसूल करने का निर्देश दिया है।