फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electrification work of Peowkol-Salempur-Lar Road section completed

Deoria News: पिवकोल-सलेमपुर-लार रोड सेक्शन का विद्युतीकरण कार्य पूरा

Tue, 24 Mar 2026 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Electrification work of Peowkol-Salempur-Lar Road section completed
सलेमपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में भटनी-औंड़िहार रेलखंड के दोहरीकरण परियोजना के तहत पिवकोल-सलेमपुर-लार रोड (14.51 किमी) खंड पर विद्युतीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद सोमवार को प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंघल ने संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान पूरे सेक्शन में विद्युत व्यवस्था, ट्रैक, सिग्नल और यार्ड का गहन परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक एस.पी.एस. यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर आर.एन. सिंह और सौरभ राठौर सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर ने सबसे पहले किमी 06/9-11 पर स्थित ब्रिज संख्या-08 का निरीक्षण कर साइन बोर्ड और लोड लिमिट की जांच की। इसके बाद सलेमपुर में स्विच प्वाइंट, यार्ड और लार रोड स्टेशन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ट्रैक की स्थिति, ओवरहेड ट्रैक्शन लाइन, क्रॉसिंग और सिग्नल प्रणाली की जांच की गई।
विज्ञापन

निरीक्षण में यार्ड प्लान, न्यूट्रल सेक्शन, पावर सब स्टेशन, प्लेटफॉर्म क्लियरेंस, ट्रैक्शन पोल, सिग्नलिंग पोस्ट क्लियरेंस, अर्थिंग ट्रैक, ब्लॉक ओवरलैप, फाउलिंग मार्क, सैंड हंप और पावर सप्लाई सिस्टम सहित सभी तकनीकी मानकों की पड़ताल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज पूरा हो जाएगा डबल लाइन का काम : सलेमपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत पिवकोल-सलेमपुर-लार रोड तक सिग्नल व पैचिंग का कार्य अब अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed