फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electricity system derailed in rain, people spending night in darkness

Deoria News: बारिश में बिजली व्यवस्था बेपटरी, अंधेरे में रात बिता रहे लोग

Wed, 07 Aug 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity system derailed in rain, people spending night in darkness
-बारिश के चलते फाल्ट ठीक करने में हो रही है दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। लगातार लो वोल्टेज तथा फाल्ट की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के कारण शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को बिजली की आपूर्ति नहीं मिल रही है। आलम यह है कि एक सप्ताह से शुरू हुई बारिश में लोगों को लगातार रात्रि में बिजली नहीं होने से अंधेरे में रहना पड़ रहा है।
भटनी क्षेत्र में सोमवार रात से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर हो रही है। बारिश में यहां की बिजली व्यवस्था पूरी तरह बदतर हो गई है। बिजली ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और फाल्ट से नगर समेत करीब डेढ़ सौ गांव के लोग परेशान है। बिजली नहीं होने से उन्हें अंधरे में रात गुजारनी पड़ रही है। इसके अलावा नगर के पक्के पुल पर एक सौ केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है। इससे नकहनी, सिनेमा रोड, सिनेमा गली, पुल पर आदि स्थानों पर बिजली की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

इस ट्रांसफाॅर्मर से जुड़े उपभोक्ता पहले से ही लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। दो दिन पहले इसी ट्रांसफाॅर्मर की एक खूंटी जल गई, जिससे इसे जुड़े सैकड़ों परिवारों की बत्ती गुल हो गई। शुक्रवार को विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के कारण खूंटी नहीं बदली जा सकी, जिससे लोगों को पूरी रात गर्मी और उमस में जीना पड़ा। घरों तथा दुकानों में उजाला रखने के लिए लोगों को जनरेटर आदि का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिनेमा रोड निवासी शुभम गुप्त ने बताया कि यहां बिजली दिक्कत होती है। गर्मी में लो वोल्टेज के कारण आए दिन जनरेटर आदि का सहारा लेना पड़ता है। अवर अभियंता शक्ति सिंह ने बताया कि दिन में फाल्ट ठीक करने पर रात में दुबारा फाल्ट होने से दिक्कत हो रही है। बरसात के चलते परेशानी आई है जल्द ही समस्या समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed