{"_id":"6912311877c58128e307bd83","slug":"electricity-supply-to-80-villages-remained-disrupted-for-12-hours-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-167517-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 12 घंटे ठप रही 80 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 12 घंटे ठप रही 80 गांवों की बिजली
Tue, 11 Nov 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
सोहनपुर। विद्युत उपकेंद्र बनकटिया दूबे के सोहनपुर और रामपुर बुजुर्ग फीडर में बार-बार फाल्ट होने के कारण रविवार को मशीनों को बदला गया। इस दौरान 12 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। सोमवार को आपूर्ति सामान्य हो सकी।
सोहनपुर और रामपुर बुजुर्ग फीडर को विद्युत उपकेंद्र बनकटिया दूबे से विद्युत आपूर्ति की जाती है। इन फीडरों पर बार-बार फाल्ट होने से आए दिन उपभोक्ता परेशान रहते थे। इन फीडरों पर लगी तमाम मशीनें पुरानी हो गई थीं, जिसके बाद इन फीडरों की मशीनों को बदला गया। मशीनों को बदलने के लिए इन दोनों फीडरों पर 12 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही।
करीब 12 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहने के कारण सिकरहटा, कारेकाट, पंडितपुरा, बलुआ, जंजीरहा, सोहनपुर, कोठा, खोराबार समेत करीब 80 गांव की 50 हजार से अधिक आबादी पूरे दिन परेशान रही।