{"_id":"6940527f557f2cfae708401d","slug":"electricity-supply-to-65-villages-remained-disrupted-for-12-hours-deoria-news-c-208-1-deo1010-170164-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 12 घंटे ठप रही 65 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 12 घंटे ठप रही 65 गांवों की बिजली
Mon, 15 Dec 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटिया बिजली उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र के लगभग 65 गांवों में सोमवार की सुबह आठ बजे से रात आठ बजे फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। बताया जा रहा है कि सलेमपुर से उपकेंद्र में आने वाली 33 केवी मेन लाइन में ब्रेकडाउन हो गया था। इससे आपूर्ति बाधित हो गई।
रात में आठ बजे वैकल्पिक उपाय करके मझौली फीडर से आपूर्ति शुरू कराई गई। बिजली गुल होने से सबसे अधिक असर ठंड के इस मौसम में आम जनजीवन पर देखने को मिला। ठंड से बचाव के लिए इस्तेमाल होने वाले हीटर, ब्लोअर, गीजर और अन्य विद्युत उपकरण पूरी तरह बंद हो गए।
इससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। मोबाइल डिस्चार्ज होने से लोगों का संपर्क भी प्रभावित रहा। बिजली संकट का सीधा असर व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ा। इस संबंध में अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि दिन भर फाल्ट खोजने में बिजली कर्मी लगे रहे। देर शाम फाल्ट मिला, लेकिन उस जगह झाड़ी होने के कारण रात में खोदाई करना और फाल्ट ठीक किया जाना संभव नहीं था।