फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electricity remained off for 18 hours in Bhatpar Rani

Deoria News: भाटपाररानी में 18 घंटे गुल रही बिजली

Wed, 10 Sep 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 10 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Electricity remained off for 18 hours in Bhatpar Rani
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। नगर में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। सोमवार की शाम से ही नगर की बिजली गुल हो गई। मेन सप्लाई में दिक्कत, जगह-जगह फॉल्ट और ट्रांसफाॅर्मर जल जाने के कारण नगरवासियों को पूरी रात संकट झेलना पड़ा उमस भरी गर्मी में लोग पूरी रात हलकान रहे।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम से ही नगर की बिजली आपूर्ति गड़बड़ हो गई। देर रात तक निगम के कर्मचारी जगह-जगह फॉल्ट दुरुस्त करने में जुटे रहे। रात करीब 10 बजे तक आपूर्ति बहाल भी कर दी गई, मगर कई मोहल्लों में लो-वोल्टेज और एक फेज गायब रहने की समस्या बनी रही। इससे पंखे-कूलर तक चलाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

स्थिति तब और खराब हो गई जब रात करीब 10 बजे बीआरडी इंटर कॉलेज के पास 11 हजार वोल्ट का तार अचानक टूटकर गिर गया। इसके कारण पूरे नगर की आपूर्ति बाधित हो गई। लोग अंधेरे और उमस से परेशान रहे। सुबह करीब 10 बजे तक इंतजार के बाद जब निगम के कर्मचारियों ने पेड़ काटकर तार को सही किया, तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी। कुछ देर बाद ही नगर के कई अन्य हिस्सों में दोबारा फॉल्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्याय कॉलोनी में लगा ट्रांसफाॅर्मर जल जाने से आपूर्ति ठप हो गई। शाम चार बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। जेई सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार की रात और मंगलवार को बार-बार फॉल्ट होने तथा 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरने के कारण आपूर्ति बाधित रही। आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed