फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electricity passed through a tin shed in Deoria, three people including an army jawan died

Deoria News: देवरिया में टिनशेड में उतरा करंट, सेना के जवान समेत तीन की मौत

Sat, 24 May 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 24 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Electricity passed through a tin shed in Deoria, three people including an army jawan died
आर्मी जवान मोनू पाण्डेय की फाइल फोटो
- पांच अन्य लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर, हादसे के बाद गांव में सनसनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार/देवरिया। जिले के लार थानाक्षेत्र के जनुआ गांव में शुक्रवार की शाम टिनशेड लगाने के दौरान पाइप में करंट उतर जाने से सेना के जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो चचेरे भाई थे। वहीं पांच अन्य लोग झुलस गए। इनमें दो को गंभीर हालत में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
लार थाना क्षेत्र के जनुआ गांव निवासी कृष्ण बिहारी पांडेय का बेटा मोनू सेना में जवान था और फिलहाल जम्मू में तैनात था। चचेरी बहन की शादी में शरीक होने के लिए वह छुट्टी लेकर गांव आया हुआ था। नौ मई को शादी बीतने के बाद गांव पर ही रुका हुआ था। शुक्रवार कृष्ण बिहारी के घर पर टिनशेड लगाया जा रहा था। इस दौरान गांव के कई लोग जुटे हुए थे। टिनशेड उठाकर सेट कराने के दौरान ही वहां से गुजरे बिजली के केबल से पाइप सट गया। पाइप में करंट उतर जाने से टिनशेड पकड़े सभी लोग करंट की चपेट में आ गए और छटपटाने लगे। इससे हादसे से अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन

हालांकि जब तक बिजली आपूर्ति बंद हुई कृष्ण बिहारी के बेटे मोनू पांडेय (27), गांव के ही रामप्रवेश के बेटे पवन कुशवाहा (18) और मोनू के चचेरे भाई शिवम उर्फ गुंजन पांडेय (22) पुत्र भरत पांडेय की मौत हो चुकी थी। इस हादसे के बाद कृष्ण बिहारी समेत करंट की चपेट में आए अन्य लोगों के परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
जवान के पिता समेत दो मेडिकल कॉलेज में भर्ती
हादसे में वेद प्रकाश पांडेय (22) पुत्र लाल बहादुर पांडेय, अजय रजक (22) पुत्र जितेंद्र रजक, शत्रुघ्न पांडेय (55) पुत्र लाल बहादुर, कृष्ण बिहारी पांडेय (55) पुत्र नगीना पांडेय और राजमिस्री जयशंकर शर्मा (25) पुत्र अश्वनी निवासी सजांव गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को सीएचसी लार पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने कृष्ण बिहारी पांडेय और शत्रुघ्न को मेडिकल काॅलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहीं जयशंकर शर्मा, अजय रजक, वेद प्रकाश का सीएचसी लार में ही इलाज हुआ, रात में उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed