{"_id":"6324c25394eeff4abb44662f","slug":"electricity-of-50-villages-connected-with-mahan-feeder-is-stalled-for-40-hours-outcry-deoria-news-gkp4507334168","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 40 घंटे से ठप है महेन फीडर से जुड़े 50 गांवों की बिजली, हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 40 घंटे से ठप है महेन फीडर से जुड़े 50 गांवों की बिजली, हाहाकार
Sat, 17 Sep 2022 10:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:38 AM IST
सार
आपूर्ति ठप होने से घरों के इंवर्टर बैठ गए हैं। जबकि पानी की टंकी सूख गई है। बिजली आपूर्ति न मिलने और उपकरणों के बैठने से लोगों में आक्रोश है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता सचिन सिन्हा ने बताया कि कर्मचारियों के साथ नाव आदि के जरिए तकनीकी खराबी दुरुस्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
बरहज के महेन उपखंड कार्यालय के मुख्य सप्लाई में खंभों के दगे इंसुलेटर।
- फोटो : DEORIA
विस्तार
बरहज क्षेत्र के महेन गांव स्थित विद्युत निगम कार्यालय से जुड़े पचास गांवों की आपूर्ति 40 घंटे से ठप है। जिससे हाहाकार मचा हुआ है। अधिकारी और कर्मचारी 30 इंसुलेटर बर्स्ट करने और 15 खंभा गिरने से बिजली ठप होना बता रहे हैं। आपूर्ति बहाल न होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन
पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर झमाझम बारिश हो रही है। जिससे चारों ओर पाऩी ही पानी हो गया है। वहीं महेन फीडर से ब्रहस्पतिवार भोर से आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली गुल होने से करीब 50 गांवों के लोग अंधेरे में हैं।
विज्ञापन
उपभोक्ता कृष्णमुरारी पांडेय, अखिलेश सिंह, ज्ञानेश्वर सिंह, प्रवीण चंद्र आदि का कहना है कि बिजली गुल होने से खराब मौसम में विषैले जीव-जंतुओं का डर सता रहा है। लोगों का यह भी कहना है कि विभाग इंसुलेटर दगने और चार खंभों के गिरने की कवायद कर रहा है।
विज्ञापन
आपूर्ति ठप होने से घरों के इंवर्टर बैठ गए हैं। जबकि पानी की टंकी सूख गई है। बिजली आपूर्ति न मिलने और उपकरणों के बैठने से लोगों में आक्रोश है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता सचिन सिन्हा ने बताया कि कर्मचारियों के साथ नाव आदि के जरिए तकनीकी खराबी दुरुस्त कराई जा रही है। भारी बारिश में अधिक खंभे गिरे हैं, जबकि इंसुलेटर बर्स्ट हो गए हैं।