{"_id":"6578b6c7ed621ee0f006b0f9","slug":"electricity-cut-off-in-104-villages-for-24-hours-people-worried-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-14896-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 24 घंटे से 104 गांवों की बिजली गुल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 24 घंटे से 104 गांवों की बिजली गुल, लोग परेशान
Wed, 13 Dec 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
एकौना। पचलड़ी पॉवर हाउस का फीडर सोमवार की रात ब्लास्ट कर गया। पॉवर हाउस का फीडर जलने से 24 घंटे से दोआबा समेत कछार के 104 गांवों में बिजली गुल हो गई। मंगलवार की शाम तक बिजली निगम के कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे, हालांकि देर रात तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो पाई।
पचरुखा स्थित पचलड़ी पॉवर हाउस से दोआबा के 52 गांव के अलावा कछार क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति दी जाती है। बिजली निगम के कर्मचारियों के अनुसार सोमवार की रात फीडर से जुड़े गांवों में आपूर्ति चल रही थी, रात करीब 11 बजे अचानक धुआं उठने के बाद फीडर ब्लास्ट कर दिया, जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारी पॉवर हाउस से बाहर भाग खड़े हुए। सुबह कर्मचारियों ने जांच की, तो फीडर पूरी तरह से जल गया था।
बीते माह 06 नवम्बर को भी जर्जर पचलड़ी के बिजली घर पर तार ठीक करते समय लाइनमैन राजू की मौत हो गई थी। जिसमे पुलिस ने अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। मामले में पॉवर हाउस पर खस्ताहाल व्यवस्था में आपूर्ति के कारण करंट से लाइनमैन की मौत होना बताया गया। फीडर जलने के बाद गांवों में आपूर्ति बाधित होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। घरों की टंकी से पानी गायब होने पर लोगों को परेशान होना पड़ा। बिजली आधारित व्यवसाय प्रभावित रहा। जेई अनिल कुमार ने कहा कि फीडर जलने से ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित हो गई। फीडर ठीक कराने के लिए कर्मचारी लगे हुए है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।