फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electricity cut for five hours due to cable replacement

Deoria News: केबल बदलने के चक्कर में पांच घंटे काटी बिजली, ब्लड जांच रुकी

Sun, 26 Mar 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 26 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Electricity cut for five hours due to cable replacement
पैथालॉजी के रजिस्ट्रेशन काउंटर  पर खड़े लोग।संवाद
मेडिकल कॉलेज में तीन घंटे इंतजार के बाद निराश लौटे 60 लोग, रजिस्ट्रेशन और रिपोर्ट कार्य भी बाधित हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में केबल बदलने से रविवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे पैथाेलाॅजी में ब्लड की जांच नहीं हो सकी। वहीं रजिस्ट्रेशन और रिपोर्ट का कार्य बाधित रहा। कतार में तीन घंटे इंतजार करने के बाद 60 लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। जबकि अन्य स्थानों पर जनरेटर चलाकर कार्य हुआ। करीब चार बजे आपूर्ति बहाल हुई।
मेडिकल कॉलेज में टीबी क्लीनिक उपकेंद्र से जुड़ा केबल जर्जर हो गया था। रविवार को शट डाउन लेकर तार बदलने का कार्य करीब 11 बजे शुरू हुआ, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद सेंट्रल पैथाेलाॅजी में मशीन से जांच कार्य ठप हो गया, जिससे 30 सैंपल की जांच नहीं हुई और सर्वर ने काम करना बंद कर दिया। इसके चलते रजिस्ट्रेशन काउंटर के कंप्यूटर ने भी काम करना बंद कर दिया। यहां अब तक खाली पेट व वार्ड में भर्ती 31 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। वहीं रिपोर्ट लेने वालों की लाइन लगी थी। रविवार होने के कारण दो बजे काउंटर बंद हो गया। इसके बाद घंटों इंतजार के बाद 60 लोगों को बिना रिपोर्ट के निराश होकर वापस लौटना पड़ा। जबकि जनरेटर से पीआईसीयू, सर्जिकल, मेडिकल वार्ड को आपूर्ति दी गई। वहीं डिजिटल पोर्टेबल मशीन से एक्स-रे का कार्य हुआ।
विज्ञापन

--------
- पत्नी का ब्लड रिपोर्ट लेने के लिए शनिवार को भी आया था, लेकिन नहीं मिला। रविवार को डेढ़ घंटे से लाइन में खड़ा था। बिजली न होने से रिपोर्ट सोमवार को मिलेगी। आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरदौस आलम, महुआडी
-ब्लड जांच की रिपोर्ट लेेने के लिए ढाई घंटे से इंतजार कर रहा हूं, पर दो बजे काउंटर बंद होने से फिर आना होगा। एक काम के लिए कई बार आना पड़ रहा है।
रवि कुमार, रानीघाट
केबल बदलने के कारण आपूर्ति बाधित रही। शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। जनरेटर से सप्लाई दी गई थी। ब्लड रिपोर्ट के लिए कुछ लोगों को दिक्कत हुई। उन्हें मिल जाएगा।
डॉ. एचके मिश्रा सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed