{"_id":"64402f3de0894b58b3028386","slug":"electricity-being-cut-in-the-name-of-local-fault-deoria-news-c-7-1-132333-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शहर में लोकल फाल्ट के नाम पर काटी जा रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शहर में लोकल फाल्ट के नाम पर काटी जा रही बिजली
विज्ञापन
हनुमान मंदिर रोड़ पर जर्जर बिजली का तार।संवाद
देहात में जर्जर तार से आग लगने का खौफ दिखाकर हो रही कटौती
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भीषण गर्मी में जर्जर तार और ट्रांसफार्मर दगा दे रहे हैं। समय रहते मरम्मत का काम पूरा न होने के कारण शहर में ही लोकल फाल्ट के कारण उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो जा रही है। रात में कटौती से उनकी नींद खुल जा रही है और सुबह अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं देहात के इलाकों में हर रोज सात से आठ घंटे बिजली आग लगने का भय दिखा कर काटी जा रही है। ओवरलोड से ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। शहर में कई जगहों पर मोबाइल ट्रांसफार्मर के जरिए बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
शहर के पुरवा चौराहा स्थित बिजली उपकेंद्र से सिंधी मिल, रामगुलाम टोला, कसया रोड, गायत्रीपुरम, पिड़रा सहित करीब 80 गांव की आपूर्ति जर्जर तार और ट्रांसफार्मर से हो रही है। सोमवार की रात इन जगहों पर अलग-अलग समय पर बिजली करीब तीन से चार घंटे कटी रही। जबकि दिन में इससे जुड़े गांवों की बिजली करीब एक सप्ताह से में दिन मेंं गायब रही है। रामलीला मैदान उपकेंद्र से देवरिया खास, भुजौली कालोनी, उमानगर, तहसील रोड, अबूबकर नगर, महाराणा प्रताप कालोनी, देवरिया रामनाथ बाहर क्षेत्र में आपूर्ति होती है। इस उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर में एक सप्ताह के भीतर चार बार खामी आने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। महाराणा प्रताप काॅलोनी में तीन वर्ष पुराने लगे केबल के फाल्ट होने के कारण शनिवार और सोमवार पूरी रात बिजली कटी रही। भटवलिया उपकेंद्र से शहर के राघवनगर, न्यू कालोनी, नाथ नगर में मंगलवार की रात एक-एक घंटे के लिए तीन बार बिजली आपूर्ति ठप हुई। शहर के सिविल लाइन रोड पर बुधवार की दोपहर में ट्रिपिंग के कारण बिजली आपूर्ति करीब दो घंटे तक प्रभावित रही।
-- -- -- -- -- -- -
इन्वर्टर दे रहे दगा
देवरिया। बिजली कम मिलने के कारण लोगों के घरों में लगा इन्वर्टर ठीक से चार्ज नहीं हो पा रहा है। इसके चलते इन्वर्टर बैठ जा रहा है। इसके सहारे भी लोग बिजली नहीं जला पा रहे हैं। जिनके घर की आपूर्ति ठप हो जा रही है वह मजबूरी में रात मच्छरों के बीच बीता रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
दुकानदारी हो रही प्रभावित
-फोटो- कोट:
- शहर के कचहरी रोड पर फोटोकाॅपी की दुकान करने वाले सूरज ने बताया कि बिजली असमय आने-जाने और लो वोल्टेज के कारण दुकानदारी प्रभावित हो रही है। दुकान पर आए ग्राहकों को वापस करना पड़ रहा है।
-- -- -- -- --
- फोटो
- दुकानदार अमित पाल ने बताया कि इलेक्ट्रिक की दुकान पर भी बिजली कटौती का काफी प्रभाव पड़ रहा है। उपकरण बेचते समय ग्राहक के सामने ही उसे चेक करना होता है। इतना ही नहीं बिजली के फाल्ट की वजह से लोगों के उपकरण भी जल रहे हैं।
-- -- -- -- --
उपभोक्ता बोले
- फोटो
- सबसे अधिक दिक्कत रात के समय बिजली कटौती से हो रही है। आधी रात के बाद अधिकतर दिन यह देखने को मिला है कि तीन से चार घंटे बिजली कट जा रही है। रात की नींद खराब हो जा रही है और सुबह उठने में दिक्कत हो रही है।
अंकित गुप्ता, रामगुलाम टोला
-- -- -- -- -- -
- फोटो
मोहल्ले में एक-दो ऐसे स्थान हैं, जहां पर हर रोज तार टूटकर गिर जाता है। इसके चलते आपूर्ति बाधित हो जाती है। फोन करने पर कर्मचारी उठाते नहीं हैं। जब उपकेंद्र जाकर सूचना दी जाती है तो बिजली ठीक होती है।
वृजनारायण, उमानगर
-- -- -- -- --
समय रहते नहीं हुुआ मरम्मत
देवरिया। रीवैंप योजना के तहत जिला मुख्यालय के 25 किलोमीटर जर्जर तार और 35 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि दिसंबर माह में ही हो जानी चाहिए थी, लेकिन जिस फर्म ने निविदा लिया, उसने काम ही नहीं शुरू किया। फरवरी माह में लखनऊ की एक फर्म ने फिर से निविदा लिया है। पर इस योजना की हकीकत यह है कि अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है।
-- -- -- -- -- -- -- --
कोट-
रोस्टर के हिसाब से आपूति करने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में लोकल फाल्ट की वजह से आपूर्ति बाधित हो जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में आग से बचाव के लिए दिन में कटौती की जा रही है। जर्जर तारों के बदलवाने का काम बहुत जल्द शुरू हो जाएगा।
जीसी यादव अधीक्षण अभियंता