फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   electric workers treatend

बिजली कर्मचारियों को बंधक बनाया 

Fri, 24 Jun 2016 10:55 PM IST
deoria
deoria Updated Fri, 24 Jun 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
electric workers treatend
अपराध् - फोटो : nilambuj mishra
मेहरौनाघाट। लार बाजार के खीरी मोहल्ले का बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से नाराज लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया और दो कर्मचारियों को बंधक बना लिया। पुलिस ने ढाई घंटे बाद कर्मचारियों को मुक्त कराया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। बिजली विभाग के एक्सईएन ने ट्रांसफार्मर जलने के कारणों की जानकारी ली।
विज्ञापन


लार नगर के खीरी मोहल्ला में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे गांधी मार्केट, यूसुफ रोड, भरटोलिया, इंदिरा नगर वार्ड के लोगों की बिजली आपूर्ति होती है। रमजान के पहले दिन यह ट्रांसफार्मर अचानक जल गया। दो दिन के भीतर ही जला हुआ ट्रांसफार्मर बदल दिया गया। लेकिन लोड देते ही यह ट्रांसफार्मर फिर जल गया। चार दिन बाद तीसरा ट्रांसफार्मर विभाग की तरफ से लगाया गया, जो दो दिन पूर्व जल गया। इससे रोजेदारों के अलावा नगर के आम लोगों को गर्मी में जलालत झेलनी पड़ रही है। इससे नाराज लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट गया। बसपा नेता डिब्लू लारी के नेतृत्व में लोग विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। ड्यूटी पर तैनात एसएसओ समेत दो कर्मचारियों को लोगों ने 10 बजे विद्युत उपकेंद्र के भीतर बंधक बना लिया। इससे देहात क्षेत्रों की भी आपूर्ति ठप हो गई। इसकी जानकारी होने पर नगर चौकी इंचार्ज सुदेश शर्मा ने पहुंचे लोगों को समझा-बुझाकर बंधक बनाए गए कर्मचारियों को मुक्त कराया। एसओ अंशुमान यदुवंशी, बिजली विभाग के एक्सईएन विवेक कुमार सिंह, जेई सुधीर कुमार भी पहुंचे। उनके आश्वासन पर लोग शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में डब्लू लारी, पप्पू लारी, दाउद लारी, चंदन बरनवाल, मोती कुमार, नसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गांधी मार्केट में नहीं लगने दिया ट्रांसफार्मर 
मेहरौनाघाट। अधिक लोड होने के कारण खीरी मोहल्ले का ट्रांसफार्मर बार-बार जल रहा है। लोगों के साथ बाजार में पहुंचे एक्सईएन ने निरीक्षण करने के बाद दो हिस्सों में बिजली व्यवस्था बांटने की बात कही। इसके लिए गांधी मार्केट में एक 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की बात हुई। बिजली विभाग के अफसर राजी हुए लेकिन स्थानीय कुछ लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर के लिए नहीं मिल रही जमीन
मेहरौनाघाट। दो हिस्सों में बिजली का लोड बांटने के बाद ही विभाग जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलेगा। दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विभाग के अलावा बाजार के लोग भी जमीन की तलाश रहे हैं। विभाग का मानना है कि ट्रांसफार्मर उपलब्ध है। लेकिन दो हिस्सों में जब बिजली नहीं बंटेगी तब तक बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed