फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electric wire broken, 10 thousand people in the dark for 12 hours

बिजली का तार टूटा, 12 घंटे अंधेरे में रहे 10 हजार लोग

Sun, 08 May 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 08 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
 Electric wire broken, 10 thousand people in the dark for 12 hours
तीन दिन से दर्जनों गांव में बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला
देवरिया में हाईटेंशन तार टूटने से गायत्रीपुरम मोहल्ले के लोगों को बिना बिजली के शनिवार की रात गुजारनी पड़ी। बिजली की आपूर्ति नहीं होने से लोगाें को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों को जानकारी दी। हालांकि देर रात तक खराबी दूर नहीं हो सकी। सुबह के समय कर्मचारी मौके पर पहुंचें, टूटे हुए तार को दुरुस्त किया।
विज्ञापन


शनिवार की रात 10 बजे गायत्रीपुरम मोहल्ले में हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे मोहल्ले  के घरों में बिजली गुल हो गई। मोहल्लेवासियों ने सब-स्टेशन में पहुंचकर जानकारी दी। हालांकि खराबी दूर करने के बजाए कर्मचारी टाल-मटोल करने लगे। कर्मचारियों का रवैये से उपभोक्ता भड़क उठे। कर्मचारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। अधिकारियों ने किसी तरह उपभोक्ताओं को मनाया।
विज्ञापन


कर्मचारियों का दस्ता सुबह के समय पहुंचा और तार को दुरुस्त किया7 इसके बाद दिन में 10 बजे आपूर्ति बहाल हुई। उधर, बैतालपुर स्थित भण्डा-जमुना में शनिवार की रात को बिजली का तार टूट कर गिर गया। इससे गांव में अंधेरा  फैल गया। गांववालों ने अधिकारियों को अवगत कराया हालांकि रविवार की देर रात तक तार को जोड़ा नहीं जा सका। गर्मी के चलते घरों में लगा इन्वर्टर जवाब दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed