{"_id":"6415ffd21ef62b77d9098b59","slug":"electric-pole-fell-middle-aged-woman-died-due-to-grip-deoria-news-c-7-1-90401-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली का खंभा गिरा, चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली का खंभा गिरा, चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत
विज्ञापन
फोटो समाचार-18डीईओ 149
संवाद न्यूज एजेंसी
भलुअनी। क्षेत्र के नकदह फुलवरिया गांव में यशराम यादव के दरवाजे पर लगा बिजली का खंभा जर्जर हो गया था, जो शनिवार को गिर गया। इसकी चपेट में आने से कमलावती देवी (50) पत्नी राघवेंद्र घायल हो गईं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कमलावती देवी अपने घर जा रही थीं। इसी बीच अचानक बिजली का खंभा गिर गया। पोल गिरता देख लोग शोर मचाने लगे। कमलावती जब तक कुछ समझ पातीं, वह उसकी चपेट में आ गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए भलुअनी पीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों के अनुसार जर्जर पोल को लेकर विभाग में शिकायत की गई है, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। संयोग रहा कि बिजली के खंभे पर नंगा तार नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया। कमलावती देवी खेत में गिरी फसल को देखने गई थीं। जहां से घर आ रही थीं। मां की मौत से अशोक, कमलेश, सौरभ, शोभा, रश्मि आदि का रो-रो कर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।