{"_id":"61cb51686702da3e746c66c7","slug":"election-of-bar-association-deoria-news-gkp421607598","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर बार संघ के अध्यक्ष बने अनिल, धीरज महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर बार संघ के अध्यक्ष बने अनिल, धीरज महामंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर बार संघ के अध्यक्ष बने अनिल, धीरज महामंत्री
रुद्रपुर। मंगलवार को तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अनिल दुबे अध्यक्ष और धीरज सिंह महामंत्री निर्वाचित हुए। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ओपी मणि त्रिपाठी सदस्य परशुराम मिश्र, राजशरण सिंह, नागेंद्र राव और विजय सिंह की देख रेख में मतदान और मतगणना कराई गई।
तहसील बार एसोसिएशन के 55 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष प्रत्याशी अनिल दुबे को 23 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रमोद सिंह को 19 मत प्राप्त हुए। निवर्तमान अध्यक्ष सत्यानंद पांडेय 14 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। महामंत्री पद पर धीरज सिंह 20 मत पाकर विजयी रहे। बृजकिशोर सिंह को 19 मत और आनंद शंकर मणि को 16 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कृष्ण कांत पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सतीश कुमार गुप्ता, कनिष्ठ मंत्री पद पर बलवंत कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर विकास त्रिपाठी निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
तहसील बार एसोसिएशन का हुआ वार्षिक चुनाव
देवरिया। सदर तहसील परिसर में मंगलवार को एर्ल्डस कमेटी के अध्यक्ष विपिन विहारी मणि और मुख्य चुनाव अधिकारी महेंद्र देव सिंह की देख-रेख में वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के विजयी अधिवक्ता युगुल किशोर तिवारी को 79 वोट, जबकि नर्मदा चौहान को 40 वोट मिले। मंत्री पद के लिए विजयी राकेश कुमार मल्ल को 69 वोट, जबकि मो. यूसुफ को 49 वोट प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश नारायण तिवारी, सह सचिव विष्णु प्रकाश गुप्ता, ऑडिटर अरविंद कुमार आर्य और कार्यकारिणी सदस्य बेचू चौहान तथा अनिल कुमार निर्विरोध चुने गए। संवाद