फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   election news update

Deoria News: निकाय चुनाव में कल पता चल जाएगा किसने मारी बाजी, प्रत्याशियों की बढी धड़कने

Thu, 11 May 2023 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
election news update
देवरिया। नगर निकाय चुनाव की मतगणना की तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। शनिवार को होने वाली मतगणना को लेकर प्रत्याशियों के बीच खूब चर्चा हो रही है उनके समर्थक विभिन्न तर्क देकर अपने प्रत्याशी को आगे बता रहे हैं। अब देखना है कि मैदान में उतरे अध्यक्ष के 172 और सभासद पद सदस्य के 1,506 प्रत्याशियों में किसे मतदाताओं ने अपना रहनुमा चुना है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह शहर क महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में जिले की आठ निकाय देवरिया नगर पालिका परिषद, गौरी बाजार, बैतालपुर, बरियारपुर,पथरदेवा, तरकुलावा, हेतिमपुर, रमापुर कारखाना की मतपेटी शहर के महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में बने स्ट्रांग रुम रखा गया। जबकि बरहज में बाबा राघवदास भगवानदास पीजी कालेज में नगर पालिका बरहज, भलुअनी, रुद्रपुर में सतासी राज इंटर कालेज में रुद्रपर और मदनपुर नगर पंचायत, सलेमपुर तहसील क्षेत्र बलभद्र नारायण इंटर कालेज में सलेमपुर, मझौलीराज, लार,भाटपाररानी बीआरडी कृषक इंटर कालेज में नगर पंचायत भाटपारानी की मतपेटी रखी गई।
विज्ञापन

इन जगहों पर मतणना होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। स्ट्रांक रुम की सुरक्षा के लिए पैरा मिलिट्री के जवानों की तैनाती की गई। जबकि दूसरी तरफ प्रत्याशी भी अपने मतगणना एजेँटों को अपने स्तर से प्रशिक्षित कर बारीकियों को समझा रहे हैं। ज्यों-ज्यों समय नजदीक आ रहा है उनके दिलों की धड़कन बढ़ रही है। हर किसी को अपने प्रतिद्वंदी से डर सता रहा है। इसके कारण एक-एक बैलेट पेपर पर नजर रखने के लिए मतगणना एजेंटों को सचेत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
मतगणना के लिए पांचों तहसीलों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट तैनात
देवरिया। मतगणना के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय को सलेमपुर नगर पंचायत के लिए वरिष्ठ प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद देवरिया, नगर पंचायत-गौरी बाजार, रामपुर कारखाना, बरियारपुर, पथरदेवा, बैतालपुर, तरकुलवा तथा नगर पंचायत - हेतिमपुर के लिए एसडीएम सदर सौरभ सिंह को कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। तहसील बरहज अंतर्गत नगर पालिका परिषद गौरा बरहज तथा नगर पंचायत - भलुअनी के लिएएसडीएम बरहज योगेश कुमार, सलेमपुर तहसील क्षेत्र की नगर पंचायत-सलेमपुर, भटनी, मझौलीराज तथा नगर पंचायत-लार के लिए एसडीएम सलेमपुर अरुण कुमार, रुद्रपुर तहसील क्षेत्र की नगर पंचायत- रूद्रपुर तथा नगर पंचायत - मदनपुर के लिए एसडीएम रुद्रपुर ध्रुव शुक्ला, भाटपाररानी तहसील क्षेत्र की नगर पंचायत-भाटपाररानी के लिए एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय को मतगणना के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
----------------------
जीत पक्की करने को जप कर रहे पंडा पुजारी
बुढि़या माई को मान दिया है कथा कढ़ाही
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। 13 तारीख को होने वाली मतगणना को लेकर प्रत्याशियों की धड़कन तेज हो गई है। फैसला आने से पहले प्रत्याशी जीत के लिए हर टोटका आजमा रहे हैं। कोई पंडा पुजारियों से अपनी जीत पक्की करने के लिए मंदिर में जप अनुष्ठान करवा रहा है। तो कोई विजयी होने के लिए देवी स्थान बुढि़या माई को कथा कढ़ाही मान दिया है।

रुद्रपुर नगर पंचायत चुनाव में चार तारीख हुए मतदान के लंबे इंतजार के बाद फैसले की घड़ी नजदीक आ गई है। आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 13 तारीख को होने वाला है। इस बीच प्रत्याशी भगवान की शरण में दिख रहे हैं। मतदान के बाद कई प्रत्याशियों ने अयोध्या, मथुरा और काशी आदि देव स्थानों पर जाकर दर्शन पूजन किया। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के महंथ विजय शंकर ने कहा कि यहां पुरोहितों ने नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे कई प्रत्याशियों का जप अनुष्ठान शुरू कर दिया है। जीत पक्की कराने के लिए भोलेनाथ के शरण में आए प्रत्याशी भगवान को खुश करने के लिए रुद्राभिषेक करा रहे हैं। करमेल देवी मंदिर के पुजारी रामसरीख राम बताते हैं कि मतदान के बाद अध्यक्ष पद का करीब करीब हर उम्मीदवार देवी के दरबार में आकर मत्था टेक चुका है। जीत की उम्मीद में कुछ प्रत्याशियों ने देवी मंदिर पर हरिकीर्तन कराने को कहा है। विभिन्न दलों से चुनाव में उतरे प्रत्याशियों के समर्थक बता रहे है कि 13 तारीख को परिणाम आने के बाद मां तरकुलहा देवी मंदिर पर भव्य आयोजन होगा। यहां बलि देने की परंपरा है। वही कुछ लोग बुढि़या माई के स्थान पर सत्यनारायण व्रत कथा सुनने और हलवा पूड़ी की कढ़ाही चढ़ाने के लिए मान दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed